स्कूटी-बाइक में ऐसी टक्कर कि उड़ गए परखच्चे, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में स्कूटी सवार अजगर उर्फ लाल और बाइक सवार दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया. पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement
रात 9 बजे हुई स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर.(Photo: Screengrab) रात 9 बजे हुई स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर.(Photo: Screengrab)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में स्कूटी और बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया.

Advertisement

दरअसल, यह घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा रोड की है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनके सवार दूर जा गिरे.

यह भी पढ़ें: 'निकाह के बाद कभी शारीरिक संबंध नहीं बना पाया पति, विरोध पर पीटा' मुजफ्फरनगर में पत्नी का दर्द छलका

हादसे में स्कूटी सवार अजगर उर्फ लाल और बाइक चला रहे दीपक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया.

दुकान के CCTV कैमरे में कैद हुई भीषण टक्कर

Advertisement

यह पूरी घटना सड़क किनारे स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. बाद में किसी ने इस फुटेज को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. फुटेज में स्कूटी और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत का खौफनाक मंजर साफ दिखाई दे रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के तुरंत बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. टक्कर की आवाज और शोर-शराबा सुनकर आसपास की दुकानों के दुकानदार भी बाहर निकल आए और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »