'मेरे साथ गलत होता था', 23 साल की बहू ने ब्लेड से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, बोली- अब नहीं सहा गया

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके में 23 वर्षीय महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. महिला का आरोप है कि उसका ससुर लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ करता था. घायल ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
बहू ने काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट. (Photo: Representational) बहू ने काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट. (Photo: Representational)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:11 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. 23 वर्षीय एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया. वहीं महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर जाकिर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला किया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने पहले उसे बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

Advertisement

पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसका ससुर कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ करता था. महिला का कहना है कि उसने नाखून काटने वाले ब्लेड से ससुर पर हमला किया. फिलहाल पुलिस का कहना है कि परिवार की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के अनुसार महिला के दो छोटे बेटे हैं. उसका पति शहजाद हरियाणा में किराये का रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता है. पति के बाहर रहने के कारण महिला अपने दोनों बच्चों और ससुर के साथ घर में रहती थी.

ब्लेड के हमले से शख्स गंभीर रूप से हुआ घायल

ससुर लंबे समय से करता था छेड़छाड़

मोहल्ले की एक पड़ोसन नाजरा ने बताया कि महिला पहले भी लोगों से कहती थी कि उसके साथ गलत हो रहा है. उनके अनुसार महिला ने कई लोगों के सामने इस बात का जिक्र किया था, लेकिन किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया. पड़ोसन ने यह भी कहा कि घर के अंदर क्या होता था, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी क्योंकि मोहल्ले के लोग उस घर में ज्यादा आते-जाते नहीं थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूरे मामले में पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

Advertisement

शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज होगा

बुढ़ाना के सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीआरबी से सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला किया है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया. पूछताछ में महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »