सिद्धार्थनगर: 'जय श्रीराम बोलो तो मिलेगी पूड़ी-सब्जी', मुस्लिम बुजुर्ग से BJP नेता ने भंडारे में लगवाए नारे, वीडियो वायरल

यूपी के सिद्धार्थनगर में भंडारे के दौरान भाजपा नेता लवकुश ओझा ने एक मुस्लिम शख्स को प्रसाद देने से पहले 'जय श्री राम' बोलने को कहा. शख्स के नारा लगाने पर उसे दो पूड़ियां दी गईं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आपसी सद्भाव और विवाद को लेकर बहस छिड़ गई है.

Advertisement
भाजपा नेता लवकुश ओझा का वीडियो वायरल (Photo- Screengrab) भाजपा नेता लवकुश ओझा का वीडियो वायरल (Photo- Screengrab)

अनिल तिवारी (सिद्धार्थनगर)

  • सिद्धार्थनगर,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

यूपी के सिद्धार्थनगर में आयोजित एक भंडारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक भाजपा नेता प्रसाद देने से पहले जालीदार टोपी पहने मुस्लिम व्यक्ति से 'जय श्री राम' का नारा लगवाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है.

क्या है पूरा मामला?

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज ब्लॉक के सामने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक भंडारे का आयोजन किया गया था. वहां भाजपा नेता लवकुश ओझा कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद बांट रहे थे. इसी दौरान एक स्थानीय मुस्लिम शख्स पत्तल में सब्जी लेकर पूड़ियां मांगने पहुंचा. 

Advertisement

जालीदार टोपी लगाए इस व्यक्ति को देखकर भाजपा नेता ने मुस्कुराते हुए कहा कि पहले 'जय श्री राम' और 'जय श्री कृष्णा' बोलो, तभी प्रसाद मिलेगा. इसके बाद उस शख्स ने धीमी आवाज में जय श्री राम बोला और नेता जी ने उसे 2 पूड़ियां दे दीं.

कौन हैं वीडियो में दिख रहे भाजपा नेता?

मुस्लिम शख्स से नारा लगवाने वाले भाजपा नेता लवकुश ओझा की पत्नी भनवापुर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख हैं. लवकुश ओझा अपनी पत्नी के प्रतिनिधि के रूप में काम करते हैं. इसके साथ ही वह डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के करीबी सहयोगी के रूप में उनके साथ रहते हैं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

2 पूड़ियां मिलने के बाद वह मुस्लिम शख्स हाथ उठाकर आशीर्वाद देते हुए आगे चला गया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं. कुछ लोग भाजपा नेता के इस तरीके को गलत बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे दोनों समुदायों के बीच आपसी सद्भाव के रूप में देख रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »