बुलंदशहर में हुई हत्या का खुलासा, गाली का बदला लेने के लिए घर में घुसकर उतारा था मौत के घाट

पुलिस को शुरुआत में ही यह पता चल गया था कि किसी परिचित ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. पुलिस ने अपनी जांच को इसी दिशा से आगे बढ़ाया. जांच के दौरान पता चला कि इस घटना से कुछ दिन पहले मृतक विपिन ने भूपेंद्र को गाली दी थी. जिसका बदला लेने के लिए भूपेंद्र ने विपिन को मौत के घाट उतारा.

Advertisement
हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मुकुल शर्मा

  • बुलंदशहर,
  • 29 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 11:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गाली देने पर आरोपी ने धारदार हथियार से सोते हुए शख्स की हत्या कर दी थी. 23 अप्रैल को थाना सिकन्द्रबाद के मुरादाबाद में विपिन उर्फ शंकर का लहूलुहान शव उसी घर पर पड़ा मिला था.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस को शुरुआत में ही यह पता चल गया था कि किसी परिचित ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. पुलिस ने अपनी जांच को इसी दिशा से आगे बढ़ाना शुरू किया. 

गाली देने पर हुआ था विवाद 

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि इस घटना से कुछ दिन पहले मृतक विपिन ने भूपेंद्र के साथ गाली गलौज की थी. जिसका बदला लेने के लिए भूपेंद्र ने ब्लकटी से वार कर विपिन को मौत के घाट उतार दिया था.  सोमवार को पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से आल्हा कत्ल ब्लकटी भी बरामद कर ली. 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है. 22 अप्रैल को उसकी विपिन उर्फ शंकर से कहासुनी हो गई थी. कहासुनी के दौरान विपिन ने उसे गालियां दी थीं. इस बात को लेकर वह आक्रोशित हो गया और विपिन से उसकी मारपीट हो गई. इसलिए वह 22 अप्रैल की रात में मृतक के घर में घुसकर वहां सो रहे विपिन की हत्या कर दी. इसके बाद वहां से वह फरार हो गया.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विपिन हत्याकांड का खुलासा किया है. गांव के भूपेंद्र ने विपिन की हत्या की थी. मृतक ने भूपेंद्र को किसी बात को लेकर गालियां दी थी जिसके बाद भूपेंद्र ने गुस्से में विपिन की हत्या कर दी सोमवार आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. आरोपी को गुलावठी कट के पास से गिरफ्तार किया गया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »