मुलायम सिंह यादव का पद्म विभूषण सम्मान लेंगे अखिलेश, लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना

मुलायम सिंह यादव को मिला पद्म विभूषण सम्मान लेने के लिए अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. उनके साथ उनकी पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अखिलेश यादव को आज ही सम्मान सौंपेंगी.

Advertisement
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 05 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है. मुलायम सिंह के पुत्र और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान ग्रहण करेंगे. इसके लिए अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गए हैं. 

राष्ट्रपति भवन में आज पद्म पुरस्कारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाा रहा है. यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को मिले पद्मविभूषण सम्मान को ग्रहण करने के लिए अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुलायम सिंह यादव को मिला सम्मान उनके बेटे अखिलेश यादव को सौंपेंगी.  

Advertisement

106 लोगों को मिला था पद्म पुरस्कार

इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की सूची जारी हुई थी, जिसमें 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था. इस लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल थे. इस बार 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले भी शामिल थे. 

लोक कार्यों के लिए मिला था पद्म विभूषण

इस साल दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत दिलीप महालनोबिस, एस एम कृष्णा, श्रीनिवस वर्धन और दिवंगत बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रह चुके थे. इसी साल अक्टूबर में मुलायम यादव का निधन हुआ था. लोक कार्यों के लिए उन्हें पद्म विभूषण सम्मान दिया जा रहा है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »