कन्नौज: प्रेमी के साथ फरार हुई 7 बच्चों की मां, रोते-बिलखते थाने पहुंचे मासूम, पुलिस से लगाई खोजने की गुहार

Kannauj News: कन्नौज जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला अपने सभी बच्चों को घर पर ही छोड़ गई है. महिला के सबसे बड़े बेटे की उम्र 13 वर्ष और सबसे छोटी बेटी 2 साल की बताई जा रही है. 

Advertisement
कन्नौज: फरार हुई महिला के बच्चे बुआ के साथ थाने पहुंचे कन्नौज: फरार हुई महिला के बच्चे बुआ के साथ थाने पहुंचे

नीरज श्रीवास्तव

  • कन्नौज,
  • 23 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला अपने सातों बच्चों को घर पर ही छोड़ गई है. जब बच्चों की इसकी जानकारी हुई तो वे बुआ के साथ थाने पहुंच गए. बच्चों ने पुलिस से मां को तलाशने की गुहार लगाई है. फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. 

Advertisement

पूरा मामला कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. यहां का रहने वाला 40 वर्षीय एक शख्स बाहर रहकर नौकरी करता है. उसकी पत्नी अपने 7 बच्चों के साथ गांव में ही रह रही थी. बताया जा रहा है कि इसी दौरान पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के किसी युवक के साथ हो गया. 

बीते दिन पत्नी मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई. जब महिला घर नहीं लौटी तो बच्चे परेशान हो गए और उन्होंने मामले की जानकारी अपनी बुआ को दी. जिस पर बुआ सभी बच्चों को लेकर गुरसहायगंज कोतवाली पहुंची. जहां बच्चों ने पुलिस से मां को तलाशने की गुहार लगाई. महिला के सबसे बड़े बेटे की उम्र 13 वर्ष और सबसे छोटी बेटी 2 साल की बताई जा रही है. 

उधर, खबर मिलते ही फरार हुई महिला का पति भी गांव वापस आ गया. मामले में उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पति ने गांव की ही एक अन्य महिला पर पत्नी को फरार कराने में सहयोग करने का आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेते हुए परिजनों से महिला को जल्द खोजने की बात कही है. 

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत सही नहीं है. पति रोजगार के सिलसिले में शहर से बाहर गया हुआ था. इसी दौरान पत्नी के अन्य युवक से संबंध बन गए. बीते दिन मौका पाकर दोनों फरार हो गए. इधर, महिला के सबसे बड़े 13 वर्षीय बेटे से लेकर 2 वर्षीय बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »