प्रयागराज से नाबालिग दलित लड़की को ले गए केरल, धर्मांतरण कर बनाना चाहते थे आतंकी, महिला और उसका साथी गिरफ्तार

यूपी में दलित लड़कियों का माइंड वॉश करके उन्हें आतंकी बनाने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है. आरोप है कि एक लड़की को बहला-फुसलाकर केरल ले जाया गया था. आरोपी धर्मांतरण कर उसको जिहादी बनाना चाहते थे. फिलहाल, पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है, इनमें एक महिला है.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

संतोष शर्मा / पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज ,
  • 30 जून 2025,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST

उत्तर प्रदेश की नाबालिग दलित लड़की का धर्म परिवर्तन करा कर, उसे आतंकी बनाने की सनसनीखेज साजिश का खुलासा है. पहले तो पीड़ित लड़की का प्रयागराज से अपहरण किया गया, फिर से केरल के त्रिशूर इलाके ले जाया गया. वहां पर उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसे आतंक की फैक्ट्री में झोंकने का काम किया गया. धर्म परिवर्तन के बाद नाबालिग को 'जिहादी आतंकी' के रूप में तैयार किया जाना था. गनीमत रही कि वह बच निकली.

Advertisement

बताया जा रहा है कि 28 जून को पीड़िता की मां गुड्डी देवी ने प्रयागराज के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया था कि गांव की रहने वाली दरकशा बानो नाम की महिला पैसों का लालच देकर लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए केरल ले गई थी. दरकशा का साथ मोहम्मद कैफ नाम के युवक ने दिया. कैफ ही नाबालिग को दरकशा के साथ लेकर प्रयागराज जंक्शन छोड़ने गया था.

यह भी पढ़ें: 'लव जिहाद के बाद अब ऑनलाइन जिहाद ट्रेंड में...', असम CM के दावे पर कांग्रेस बोली- सुबूत दिखाएं

पुलिस के मुताबिक, केरल पहुंचने पर नाबालिग पीड़िता पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया गया. इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे जिहाद के लिए भी उकसाया. पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर केरल जंक्शन पर पहुंची, जहां सीडब्ल्यूसी की मदद से उसको वापस केरल से प्रयागराज के फूलपुर लाया गया. 

Advertisement

फिलहाल, इस पूरे मामले में आरोपी दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि दरकशा पूर्व में भी कई नाबालिगों को देश विरोधी और आतंकी गतिविधियों में संलिप्त संगठनों के सुपुर्द कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: भोपाल में बजरंग दल का 'जिम जिहाद' के खिलाफ कैंपेन... मुस्लिम ट्रेनर्स को निकाला बाहर, सांसद आलोक शर्मा का समर्थन

डीसीपी गंगा नगर, कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार, कहकशा की गतिविधियों को लेकर गहनता से जांच की जा रही है. तीन टीमें जांच के लिए लगाई गईं हैं. जिन और लोगों की संलिप्तता पाई जाएगी उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रयागराज पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग लड़की के बयान पर अब केरल में जांच को आगे बढ़ाया जाएगा. दरअसल, आरोपी दरकशा बानो ने पीड़ित नाबालिग को केरल ले जाते वक्त उसका ब्रेन वॉश करने की कोशिश की थी. दरकशा ने पीड़िता से कहा था कि उसने और भी बहुत सी लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाया है. कई लड़कियां धर्म परिवर्तन करवा कर विदेश भी भेजी गई हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »