'ऐसा एक्शन होगा कि याद रखोगे...', मेरठ के SP का 'सिंघम' अवतार, गैंगस्टर के घर जाकर चेताया, VIDEO

मेरठ में बकरीद से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. इसी बीच एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कुख्यात गैंगस्टर सलमान के घर पहुंचकर उसके परिवार को सख्त चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी.

Advertisement
 मेरठ में SP बने 'सिंघम' (Photo: itg) मेरठ में SP बने 'सिंघम' (Photo: itg)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

उत्तर प्रदेश में मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का सिंघम रूप सामने आया तो लोग देखते रह गए. दरअस हाल में वे बकरा ईद से पहले दल बल के साथ शहर के गैंगस्टर सलमान के घर पहुंचे. उन्होंने अच्छे से उसके घर वालों को समझा डाला ,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

'ये जो बनाया है न आलीशान घर...'

Advertisement

बकरीद से पहले गैंगस्टर सलमान की चौखट पर योगी के अफसर का ये चेतावनी भरा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले कहते नजर आ रहे हैं कि अगर यहां पर कानून व्यवस्था शांति व्यवस्था बिगड़ने की कोशिश की तो ऐसी कार्रवाई होगी कि फिर याद रखोगे.  मकान की तरफ को इशारा करते हुए उन्होंने आगे कहा- और हां गुनाह की ताकत पर जो यह बना रखा है आलीशान, यह संपत्ति भी कुर्क की जाएगी. अपराधियों के लिए हमारा सख्त मैसेज है. क्या मैसेज है यह अपने भाई को बता देना. 

'एक बार बता दिया दोबारा नौबत न आए'

उन्होंने कहा- अगर शहर में किसी भी हालत में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बिगड़ने का प्रयास किया गया, खुद किया या किसी और से करवाया तो गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क तक,आर्थिक दंड से लेकर लीगल जितने भी प्रावधान हैं उनके तहत कार्रवाई की जाएगी. जिला बदर खत्म होने के बाद जो घूम रहे हैं दो-दो गाड़ियों का काफिला लेकर उनको बता देना, ठीक है? और बाकी एक बार बता दिया दोबारा बताने की नौबत नहीं आनी चाहिए.

Advertisement

बता दें कि जिला बदर एक ऐसी कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई है, जिसके तहत किसी आदतन अपराधी या समाज-विरोधी व्यक्ति को जिला मजिस्ट्रेट (DM) या पुलिस कमिश्नर द्वारा एक निश्चित अवधि के लिए जिले की सीमाओं से बाहर निकाल दिया जाता है.

जिला बदर था गैंगस्टर सलमान

आपको बता दें कि सलमान नाम का गैंगस्टर मेरठ के कोतवाली क्षेत्र में रहता है और फिलहाल वह जिला बदर चल रहा था. हाल ही में जिला बदर का टाइम पूरा होने पर वह जिले में दिखाई दिया था. जिस सूचना पर मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले सलमान के घर पहुंचे.  वहां उनका भाई आमिर मिला जिसको उन्होंने कायदे से समझा दिया.

इस मामले पर मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि यह चिन्हित अपराधी है. ये अपने पीछे दौड़ने वाले युवाओं को अपराध के मार्ग पर लगाते हुए दिखाई देता है. जिसके कारण युवा बर्बाद हो रहे हैं. हमारे द्वारा उसको यह चेतावनी दी गई है कि अगर इनके या उनके गुर्गो के द्वारा किसी प्रकार की हरकत की गई तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »