सांप से पति को डंसवाया... मेरठ केस में झोलाछाप डॉक्टर अरेस्ट, महिला को लाकर देता था नींद की गोलियां

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल नींद की गोलियां उपलब्ध कराने वाले तीसरे आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
सांप लाने के लिए एडवांस में दिए गए थे 15 हजार रुपये. (Photo: ITG) सांप लाने के लिए एडवांस में दिए गए थे 15 हजार रुपये. (Photo: ITG)

उस्मान चौधरी

  • ,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

UP News: मेरठ में प्रेमी संग मिलकर पति को सांप से डंसवाकर हत्या करने के मामले में पत्नी और नींद की गोलियां उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम रोहित कुमार (37) है और उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित ने ही घटना में इस्तेमाल की गई नींद की गोलियां मुख्य आरोपी यानी महिला दामिनी के प्रेमी तुषार को उपलब्ध कराई थीं.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, दामिनी ने अपने पति अतुल को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाईं. इसके बाद पहले से रची गई साजिश के तहत पति को सांप से डंसवा दिया, जिससे अतुल की मौत हो गई.

जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर रोहित कुमार की भूमिका सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार  थाना हस्तिनापुर का निवासी है.

बताया जा रहा है कि झोलाछाप डॉक्टर रोहित कुमार पहले एक क्लीनिक चलाता था और फिलहाल में एक फास्ट फूड सेंटर संचालित कर रहा था.

इसके अलावा, पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि दामिनी के प्रेमी तुषार के घर रोहित किराए पर रहता था. इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई थी .

पुलिस ने बताया कि मामले में दर्ज मुकदमे में अब वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं. मामले की विवेचना जारी है.

Advertisement

बता दें कि मेरठ जिले स्थित भंडोरा गांव के निवासी अतुल सिंह (32 साल) प्राइवेट स्कूल संचालक थे. बीते दिनों वह संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे. उनकी मृत्यु सांप के काटने से हुई थी. अतुल पिछले चार साल से अपनी पत्नी दामिनी के साथ हस्तिनापुर में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल चला रहे थे.

आरोप है कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर यह हत्या की साजिश रची थी. आरोपी महिला ने पति को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाईं और फिर खरीदकर लाए गए जहरीले सांप से डंसवा दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »