मेरठ: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, दहशत में लोग

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में रविवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जांच में पता चला कि मकान में अवैध रूप से शादी समारोह में इस्तेमाल होने वाली आतिशबाजी बनाई जा रही थी.

Advertisement
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पूरे इलाके में फैल गई दहशत. (Photo: Screengrabs) पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पूरे इलाके में फैल गई दहशत. (Photo: Screengrabs)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:55 AM IST

मेरठ में मुंडाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरली पुर में रविवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई और लोग दहशत में आ गए. जिसकी सूचना मिलते ही मंडली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची व दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में शादी समारोह में इस्तेमाल होने वाली आतिशबाजी तैयार की जा रही थी, इसी दौरान आग लग गई.

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जांच में सामने आया कि मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी. मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल तहसीलदार के आदेश पर पुलिस ने अवैध फैक्ट्री को सील कर दिया है. साथ ही पुलिस ने फैक्ट्री में बरामद की गई आतिशबाजी की सामग्री को भी जब्त कर लिया है. मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

वहीं इस मामले में सीओ किठौर ने बताया कि थाना मुंडाली क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में एक मकान में पटाखा जलने की सूचना प्राप्त हुई. इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर जान हानि नहीं हुई है. पूछताछ के दौरान पाया गया कि उक्त मकान में अवैध पटाखा और विस्फोटक बनाए जा रहे थे. जहां से लगभग 100 किलो गंधक बारूद व 180 किलो पाउडर के साथ अन्य उपकरण बरामद हुए हैं. प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »