मथुरा: टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान कार से मिला इतना कैश, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन, इनकम टैक्स विभाग ने शुरू की जांच

पूरा मामला मांट थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा का है, जहां पर चेकिंग के दौरान कार से मोटा कैश बरामद हुआ है. कैश के साथ करीब आधा किलो सोना भी मिला है. कैश गिनने के लिए मशीन लाई गई थी, जिससे करीब दो घंटे में गिनती पूरी हुई.

Advertisement
मथुरा टोल प्लाजा पर कार से मिला मोटा कैश मथुरा टोल प्लाजा पर कार से मिला मोटा कैश

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा ,
  • 29 मई 2025,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

यूपी के मथुरा में चेकिंग के दौरान एक कार से करीब डेढ़ करोड़ रुपये और 450 ग्राम सोना बरामद हुआ. इतनी बड़ी मात्रा में कैश बरामद होने के चलते इनकम टैक्स विभाग की टीम को नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी. टीम को रुपये गिनने में करीब दो घंटे लग गए. फिलहाल, कार सवार एक युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. 

Advertisement

आपको बता दें कि पूरा मामला मांट थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा का है, जहां पर चेकिंग के दौरान कार से मोटा कैश बरामद हुआ है. कैश के साथ करीब आधा किलो सोना भी मिला है. कैश गिनने के लिए मशीन लाई गई थी, जिससे करीब दो घंटे में गिनती पूरी हुई और पता चला कि कुल 1 करोड़ 49 लाख रुपये कैश है. 

कार से मिला कैश

दरअसल, आयकर विभाग और पुलिस को सूचना मिली कि मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के माधव कुंज निवासी दीपक खंडेलवाल दिल्ली से चांदी लाकर आगरा में बेचते हैं. वह चांदी बिक्री के रुपये लेकर दिल्ली भी जाते हैं. ऐसे में मथुरा की थाना मांट पुलिस ने टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कराई और मथुरा की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार को रोककर उसकी तलाशी ली. जिसमें कार से भारी मात्रा में नगदी और सोना बरामद हुआ. 

Advertisement

मामले में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि इनपुट के आधार पर आयकर विभाग एवं मांट पुलिस ने स्विफ्ट कार से एक करोड़, 49 लाख रुपये एवं करीब आधा किलो सोना बरामद किया है. रकम और सोना बरामद होने के बाद चांदी व्यवसायी दीपक खंडेलवाल से पूछताछ की जा रही है. नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. टीम में आयकर अधिकारी लोकेश उत्प्रेति, आयकर निरीक्षक रंजन सैनी, घनश्याम राठौर, संदीप गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव शामिल रहे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »