मथुरा में भी अब चढ़ावे के पैसे पर पल-पल रखी जाएगी नजर, बढ़ाए जा रहे हैं CCTV

मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान पर दान चंदे की चोरी रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. अब दान राशि गिनने वाले कर्मियों को बिना जेब वाले कपड़े पहनकर ही गणना कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा. परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वीडियो रिकॉर्डिंग छह महीने तक सुरक्षित रखी जाएगी.

Advertisement
श्री कृष्ण जन्मभूमि में लगेंगे अत्याधुनिक कैमरे. (File photo: ITG) श्री कृष्ण जन्मभूमि में लगेंगे अत्याधुनिक कैमरे. (File photo: ITG)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद अब मथुरा में श्री कृष्ण जन्म स्थान पर दान चंदे का मामला सुर्खियों में है. यहां भी चढ़ावा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है.

इस नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब गणना कक्ष में राशि गिनने वाले कर्मियों को केवल बिना जेब वाले कपड़े पहनकर ही प्रवेश दिया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हेराफेरी न हो सके. संस्थान ने गड़बड़ी रोकने के उद्देश्य से गणना कक्ष, जगमोहन, दान कक्ष और लॉकर रूम में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे तथा सुपरवाइजरों की संख्या बढ़ाने की योजना को विशेष रूप से विचार किया जा रहा है.

Advertisement

एंट्री और एग्जिट गेट पर होगी कड़ी चेकिंग

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर चढ़ावे की राशि में किसी भी प्रकार की चोरी को पूरी तरह रोकने के लिए सुरक्षा नियमों को बेहद कड़ा कर दिया गया है. इसके तहत दान के पैसे गिनने वाले कर्मचारियों को बिना जेब के कपड़े पहनकर ही गणना कक्ष के अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है. इतना ही नहीं, इन सभी कर्मियों के आने और जाने वाले मुख्य निकास व प्रवेश द्वारों पर पहले की तरह ही बहुत ही गहनता से चेकिंग की व्यवस्था को और अनिवार्य बना दिया गया है.

दिल्ली की कंपनी ने किया सर्वे

अयोध्या की घटना के बाद सचेत हुए संस्थान ने अब परिसर के जगमोहन क्षेत्र में भी अत्यधिक और अत्याधुनिक कैमरे लगाने का कड़ा सुरक्षा प्रबंध किया है, ताकि इन कैमरा में वीडियो क्लियर रूप से दिखाई दे सके. ये नए विशेष कैमरे इतने पावरफुल होंगे जो वहां तैनात पुजारी की माला पर भी पैनी नजर रखेंगे और चढ़ाए जाने वाले प्रसाद की भी निगरानी करेंगे. श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में इन अतिरिक्त कैमरों को लगाने के लिए दिल्ली की एक विशेषज्ञ कंपनी द्वारा विस्तृत सर्वे का काम भी पूरा किया जा चुका है.

Advertisement

अब एक साल होगा डेटा बैकअप

इसके साथ ही संस्थान ने तकनीकी स्तर पर भी सुरक्षा को एक नए पायदान पर ले जाने की पूरी तैयारी कर ली है. अभी तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर के सीसीटीवी कैमरों का वीडियो फुटेज केवल एक महीने तक ही सुरक्षित रखा जाता था, मगर नए नियमों के तहत अब इस वीडियो रिकॉर्डिंग को छह महीने तक सुरक्षित रखने की नई व्यवस्था की जा रही है. इतना ही नहीं, किसी भी जांच के लिए इसका पूरा डेटा बैकअप एक साल तक संभाल कर रखने का कड़ा प्रावधान भी किया जा रहा है.

वहीं, बारे में जानकारी देते हुए श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा का कहना है कि श्री कृष्ण जन्म स्थान पर पूर्व से ही दान और चंदा की राशि को बिना जेब व कपड़ों वाले लोगों को ही गणना कक्ष में प्रवेश व निकासी के समय चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाता था, जिसको अब विशेष रूप से लागू किया गया है. 

उनका कहना है कि अयोध्या का मामला सामने आने के बाद श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो सके, इसके लिए दिल्ली के कंपनी से अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए सर्वे कराया गया है.

उन्होंने आगे बताया कि उसकी रिपोर्ट आने के बाद, जहां आवश्यकता होगी, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. उनका कहना है कि संस्थान पहले से ही सतर्क था और अब अयोध्या में राम मंदिर का मामला आने के बाद श्री कृष्ण जन्म स्थान पर तीसरी आंख से पैनी नजर रखने पर गहनता से विचार विमर्श मंथन चल रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »