पत्नी से झगड़ा और बोलचाल बंद... गुस्से में पति ने मार दी गोली और खुद भी कर लिया सुसाइड

मथुरा के टांटीगांव में पति-पत्नी के झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया. यहां 48 वर्षीय सौदान सिंह ने पत्नी राजकुमारी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. अस्पताल ले जाते समय सौदान की मौत हो गई, जबकि राजकुमारी का इलाज जारी है.

Advertisement
गुस्से में पति ने पत्नी को मार दी गोली और खुद भी कर लिया सुसाइड (Photo: AI Image) गुस्से में पति ने पत्नी को मार दी गोली और खुद भी कर लिया सुसाइड (Photo: AI Image)

aajtak.in

  • मथुरा,
  • 01 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

उत्तर प्रदेश में मथुरा के टांटीगांव में एक 48 साल के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मार दी. फिर उन्होंने उसी बंदूक से खुद को भी गोली मार ली. सौदान सिंह की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उसकी 45 साल की पत्नी राजकुमारी का इलाज चल रहा है. पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी है. 

Advertisement

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि दोनों के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था और वे एक-दूसरे से बात भी नहीं कर रहे थे.

सौदान सिंह ने गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन फिर से झगड़ा शुरू हो गया. पुलिस ने बताया कि गुस्से में आकर उसने देसी पिस्तौल निकाली और राजकुमारी के पेट में गोली मार दी. इसके बाद उसने बंदूक अपनी कनपटी पर रखकर खुद को भी गोली मार ली.

बता दें कि दो माह पहले भी मथुरा से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां एक व्यक्ति ने शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में उसके शव को खेत में दफना दिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि जमुनापार थाने के सुखदेवपुर गांव में हुई यह घटना तब प्रकाश में आई जब पीड़िता के साले ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »