कानपुर में महाठगी: फेसबुक वाली 'इंवेस्टर लेडी' ने बुजुर्ग से की दोस्ती, फिर यूं ऐंठ लिए 1.24 करोड़, जानिए मकड़जाल

कानपुर में साइबर ठगों ने फेसबुक के जरिए मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड इंजीनियर से फर्जी निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ रुपये ठग लिए. मुनाफे का लालच देकर 19 ट्रांजैक्शन कराए गए. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और ठगी के खातों से 22 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं.

Advertisement
पीड़ित बुजुर्ग कानपुर पुलिस के पास पहुंचे (Photo- ITG) पीड़ित बुजुर्ग कानपुर पुलिस के पास पहुंचे (Photo- ITG)

सिमर चावला

  • कानपुर ,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

कानपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां फेसबुक के जरिए एक महिला ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से संपर्क किया और मदद के बहाने बातचीत शुरू की. इसके बाद निवेश में अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से करीब 1 करोड़ 24 लाख रुपये ठग लिए गए. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

पीड़ित 72 वर्षीय बुजुर्ग मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड सेकेंड इंजीनियर हैं और तिलक नगर इलाके में पत्नी के साथ रहते हैं. उन्होंने थाना कोहना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2026 में फेसबुक के माध्यम से कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया. बातचीत के बाद उन्हें ऑनलाइन निवेश करने और कुछ ही समय में बेहतर रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया गया.

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें www.wieudgcx.cc और wowdgcx.vip वेबसाइट के माध्यम से निवेश करने के लिए कहा. इसके बाद 15 फरवरी 2026 से 13 अप्रैल 2026 के बीच 19 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1,24,10,805 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए.

पीड़ित ने बताया कि वेबसाइट पर उनके निवेश की रकम और मुनाफे की जानकारी दिखाई जा रही थी. जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो उनसे करीब 90 लाख रुपये और जमा करने की मांग की गई. इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं.

Advertisement

पुलिस ने 22 लाख रुपये कराए फ्रीज

मामले की जानकारी मिलने के बाद कानपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने ठगी से जुड़े बैंक खातों की जांच करते हुए करीब 22 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं. पुलिस अब बाकी रकम की रिकवरी और आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है.

2000 खातों में भेजी गई ठगी की रकम

जांच में सामने आया है कि साइबर ठगों ने ठगी की रकम को करीब 2000 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया. छह बड़े बैंक खातों के जरिए भी रकम मंगाई गई. पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम बेंगलुरु, महाराष्ट्र, फरीदाबाद, साहिबगंज, कर्नाटक और पंजाब के कुछ शहरों के बैंक खातों में भेजी गई.

फिलहाल, थाना कोहना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस बैंक खातों, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और डिजिटल लिंक की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »