जमीन खरीदने की खुशी में मिठाई बांटने निकला था युवक, अंगौछे से गला घोंटकर कर दी गई हत्या

यूपी के कन्नौज में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां डेढ़ बिसवा जमीन खरीदने की खुशी में एक युवक मिठाई बांटने निकला था. इस दौरान उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

Advertisement
दोस्त के घर लड्डू देने पहुंचा था युवक. (Photo: Screengrab) दोस्त के घर लड्डू देने पहुंचा था युवक. (Photo: Screengrab)

नीरज श्रीवास्तव

  • कन्नौज,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

यूपी के कन्नौज में जमीन खरीदने की खुशी एक परिवार के लिए मातम में बदल गई. डेढ़ बिसवा जमीन खरीदने के बाद मिठाई बांटने निकले 45 वर्षीय व्यक्ति की गला कसकर हत्या कर दी गई. पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है.

मृतक की पहचान शेखाना मोहल्ला के रहने वाले निजामुद्दीन के रूप में हुई है. वह सिलाई का काम करता था. परिजनों का कहना है कि उन्होंने एक दिन पहले डेढ़ बिसवा जमीन खरीदी थी. इसी खुशी में बुधवार की सुबह वह अपने परिचितों और दोस्तों को मिठाई बांटने निकले थे.

Advertisement

निजामुद्दीन अपने मित्र मुजीर अहमद के घर लड्डू देने पहुंचे थे. जैसे ही वह दरवाजे पर खड़े थे, तभी मोहल्ले का रहने वाला बसीर मुल्ला वहां पहुंचा और अचानक झगड़ा करने लगा. देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.

यह भी पढ़ें: हत्या के आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, महिला का शव साइकिल पर रखकर 12 किलोमीटर दूर थाने पहुंचे परिजन

इसी दौरान बसीर मुल्ला ने अपने गले में पड़ा अंगौछा निकालकर निजामुद्दीन के गले में डाल दिया और कसना शुरू कर दिया. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी गले में अंगौछा कसे हुए उन्हें जमीन पर घसीटता रहा. कुछ ही देर में निजामुद्दीन बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक जमीन खरीदने के बाद मिठाई देने अपने परिचित के घर गया था, उसी दौरान बसीर मुल्ला नाम का व्यक्ति वहां पहुंचा और अंगौछे से गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, लेकिन मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. परिजनों से तहरीर ली जा रही है और हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement