UP: डंपर और कार की टक्कर में 5 की मौत, 2 घायल, लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुआ भीषण हादसा

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मंगलवार रात कार और डंपर के बीच जबरदस्त टक्कर हुई. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों का पोस्टमार्टम प्रतापगढ़ और प्रयागराज में किया जा रहा है. पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 26 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें डंपर ट्रक और कार की टक्कर हो गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रानीगंज थाना क्षेत्र में मुंगरा बादशाहपुर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर एक कार को टक्कर मार दी. इसके बाद डंपर बेकाबू होकर रानीगंज पावर हाउस के पास एक पेड़ से टकरा गया. हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Advertisement

कार और डंपर की टक्कर, पांच की मौत

इस हादसे में सात लोग घायल हुए, जिनमें कार सवार राधेश्याम यादव (50), उनकी बेटी आरती यादव (25), सुंदरम पांडे (26), रामबाबू (30), नीरज सरोज (23), विजय सरोज (25) और विशाल गौतम (25) शामिल थे.

सुंदरम पांडे और रामबाबू को स्थानीय ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों को प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें SRN हॉस्पिटल प्रयागराज भेजा गया, जहां विशाल, विजय और नीरज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम प्रतापगढ़ और प्रयागराज में किया जा रहा है. पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »