मकान मालिक ने खटखटाया दरवाजा, कमरे में घुसकर छात्रा से रेप की कोशिश

लखनऊ के हसनगंज में एक छात्रा ने मकान मालिक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. देर रात कमरे में घुसकर अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि छात्रा सदमे में है.

Advertisement
कमरे में घुसकर छात्रा से रेप की कोशिश (Photo: representational image) कमरे में घुसकर छात्रा से रेप की कोशिश (Photo: representational image)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के हसनगंज इलाके में एक छात्रा ने अपने मकान मालिक पर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना उस समय की बताई जा रही है जब छात्रा अपने कमरे में अकेले पढ़ाई कर रही थी.

पीड़िता, जो लखीमपुर की रहने वाली है, हसनगंज में किराये के मकान में रहकर कंपटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रही है. उसके अनुसार, 4 अप्रैल की रात करीब 12 बजे मकान मालिक ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलने पर आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और विरोध करने पर दुष्कर्म का प्रयास किया.

Advertisement

छात्रा ने बताया कि वह किसी तरह खुद को बचाकर कमरे से बाहर निकली. आरोप है कि इसके बाद मकान मालिक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. घटना से सहमी छात्रा ने अगले दिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

मामले में हसनगंज थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement