रात का वक्त, फ्लैट की सीढ़ियां... शिवा के साथ दिखी मॉडल श्रद्धा दुबे, फिर सुबह पार्टी ड्रेस में अकेली लौटी?

लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि जेल में हैं. यह मामला सुर्खियों में है. अब 20 मई 2026 के दो CCTV वीडियो सामने आए हैं. एक में शिवा, मॉडल श्रद्धा दुबे और श्रद्धा की बहन रश्मि फ्लैट की सीढ़ियों से उतरते दिखते हैं, जबकि दूसरे में श्रद्धा सुबह 5:26 बजे पार्टी ड्रेस में लौटती नजर आती है.

Advertisement
मॉडल श्रद्धा दुबे के दो सीसीटीवी आए सामने. (Photo: Screengrab) मॉडल श्रद्धा दुबे के दो सीसीटीवी आए सामने. (Photo: Screengrab)

आशीष श्रीवास्तव / अंकित मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत से पहले के दो पुराने CCTV वीडियो सामने आए हैं. यह वीडियो मई महीने के हैं. इममें शिवा शर्मा, मॉडल श्रद्धा दुबे और श्रद्धा की बहन रश्मि फ्लैट की सीढ़ियों से उतरते नजर आ रहे हैं. वहीं जो दूसरा वीडियो सामने आया है, उसमें श्रद्धा दुबे सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर पार्टी ड्रेस में फ्लैट में लौटती नजर आती है. बता दें शिवा की 9 अक्टूबर को बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी.

Advertisement

वायरल हो रहे दोनों वीडियो 20 मई 2026 के हैं. यानी शिवा की मौत से करीब साढ़े चार महीने पहले के. ये सीसीटीवी भी उसी अवध ग्रीन अपार्टमेंट के हैं, जहां बिल्डिंग से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हुई थी. पहले वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉडल श्रद्धा दुबे ने शिवा शर्मा का हाथ पकड़ रखा है और फ्लैट की सीढ़ियों से उतर रही है. वहीं इन दोनों से पहले श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे जाती नजर आती है. वहीं दूसरे वीडियो में श्रद्धा दुबे पार्टी ड्रेस में सुबह करीब 5 बजकर 26 मिनट पर फ्लैट में लौटती नजर आती है.

यहां देखें वीडियो

लखनऊ के अवध अपार्टमेंट में लगे इन CCTV कैमरे में श्रद्धा दुबे, शिवा शर्मा और रश्मि एक साथ जाते हुए दिखाई देते हैं. ये कैमरे फ्लैट के मालिक अजय राय ने लगवाए थे. अजय की मानें तो इसकी वजह श्रद्धा का गुस्सैल मिजाज था. उनका दावा है कि श्रद्धा का गाली देने का अंदाज इतना तीखा और भद्दा होता था कि सुनने वाला हैरान रह जाए. अजय कहते हैं कि श्रद्धा को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि इतनी खूबसूरत दिखने वाली महिला इस तरह गालियां दे सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शिवा शर्मा कांड: पूछताछ के दौरान सांस की तकलीफ का बहाना बनाती रही श्रद्धा दुबे! नेपाल भागने में बॉयफ्रेंड आमिर ने की मदद

फ्लैट मालिक अजय राय ने कहा कि श्रद्धा के झगड़ालू रवैये के चलते उन्होंने CCTV लगवाया था, लेकिन श्रद्धा को कैमरे लगाए जाने पर भी ऐतराज था. अजय का कहना है कि अक्सर लोगों को लगता है कि पुरुष प्रधान समाज में पुरुषों की चलती है, लेकिन कई मामलों में पुरुष की तकलीफ अनसुनी रह जाती है और उसे ही पीड़ित होना पड़ता है.

शिवा की मौत के बाद मां ने लगाए थे गंभीर आरोप

9 अक्टूबर 2026 को 28 साल के कारोबारी शिवा शर्मा की लखनऊ में बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी. शिवा कैफे और खाने-पीने के कारोबार से जुड़े थे. शिवा की मौत के बाद मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा दुबे और श्रद्धा की बहन रश्मि पर गंभीर आरोप लगाए थे. शिवा की मां ने आरोप लगाते हुए कहा था कि शिवा को पहले बंधक बनाया गया. फिर उसे टॉर्चर किया गया. इसके बाद उसकी लिव-इन पार्टनर ने बिल्डिंग से धक्का दे दिया.

शिवा की मां रंजना ने आरोप लगाया था कि रात के समय करीब 8:30 बजे मेरे पास रश्मि दुबे का कॉल आया था. उसने मुझसे कहा था कि शिवा का एक्सीडेंट हुआ है. इसके बाद उसके बताने के अनुसार जब डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची तो वहां कोई था ही नहीं. काफी देर तक इधर-उधर भटकते रहे.

Advertisement

इसके करीब डेढ़ घंटे बाद पता चला कि शिवा को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया है. शिवा की मां ने कहा था कि शिवा की आंख और जबड़े में चोट आई थी. नाक और नाक से भी खून बह रहा था. पैर और पसलियों में चोट थी. अब इस केस में सवाल उठ रहे हैं कि शिवा चौथी मंजिल से कैसे गिरा. उसकी मौत आत्महत्या थी या किसी और वजह से हुई, इस पर जांच चल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »