लखनऊ: पड़ोसी से हुई लड़ाई तो चढ़ा दी कार, युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ के महानगर इलाके में पड़ोसी विवाद ने शुक्रवार रात खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि अनिल कुमार ने अपने पड़ोसी अजहुर पर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी. गंभीर हालत में अजहुर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपी नशे में था और वारदात के बाद फरार हो गया.

Advertisement
लखनऊ में युवक की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational ) लखनऊ में युवक की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational )

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके में विवाद ने शुक्रवार रात खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि एक युवक ने अपने पड़ोसी पर तेज रफ्तार कार चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक महानगर थाना क्षेत्र की गली नंबर-1 में शुक्रवार रात करीब 11 बजे यह सनसनीखेज वारदात हुई. बताया जा रहा है कि अनिल कुमार नाम के युवक का अपने पड़ोसी अजहुर से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान गुस्से में आरोपी ने अपनी कार अजहुर पर चढ़ा दी. जिससे अजहुर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल अजहुर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अजहुर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. इस घटना से अजहुर की मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय आरोपी अनिल कुमार नशे में धुत था. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. सूचना मिलने पर महानगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

Advertisement

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना अचानक हुई या फिर इसके पीछे पहले से कोई रंजिश थी. इस मामले में डीसीपी सेंट्रल जोन विक्रांत वीर ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है. स्थानीय लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement