लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, फॉर्च्यूनर से शव नहर में फेंका

लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि उन्हें उनकी ही फॉर्च्यूनर में गोली मारी गई और शव नहर में फेंक दिया गया. धीरेंद्र पीजीआई इलाके में रह रहे थे और मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे. पुलिस को जमीन की रंजिश में हत्या का शक है.

Advertisement
जमीन विवाद में हत्या का शक.(Photo: ITG) जमीन विवाद में हत्या का शक.(Photo: ITG)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 30 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दुबग्गा थाना क्षेत्र के पास नहर में उनका शव बरामद हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई थी.

बताया जा रहा है कि वारदात को उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में अंजाम दिया गया. इसके बाद शव को उसी गाड़ी से ले जाकर नहर में फेंक दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.

Advertisement

धीरेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ के पीजीआई इलाके में रह रहे थे, जबकि वह मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे. हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ: वकीलों के चेंबर पर फिर बुलडोजर एक्शन की तैयारी, नगर निगम ने चिपकाए नोटिस

जमीन विवाद में हत्या का शक

पुलिस को शुरुआती जांच में जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने का शक है. इस मामले में धीरेंद्र के ड्राइवर की भूमिका भी जांच के दायरे में है. आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर ने विरोधियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिलाया हो.

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट करने में जुटी है. वहीं शव मिलने के बाद परिवार और परिचितों में भी हड़कंप मचा हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »