नीचे पेट शॉप-क्लिनिक, ऊपर कोचिंग सेंटर... आग लगी तो बाथरूम में जा छिपे थे छात्र

लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया. इमारत के ऊपरी हिस्से में चल रहे कोचिंग सेंटर के छात्र धुएं से बचने के लिए बाथरूम में छिप गए. जान बचाने के प्रयास में एक छात्र पहली मंजिल से कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. काफी देर बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया. शुरुआती आशंका है कि बेसमेंट में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी.

Advertisement
लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी इलाके में आग लग गई. Photo ITG लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी इलाके में आग लग गई. Photo ITG

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आने के बाद ऊपर चलने वाले कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्रों को अपनी जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपना पड़ा. घटना के दौरान एक छात्र ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, जिस इमारत में आग लगी, उसके बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर पेट शॉप और क्लिनिक संचालित किए जा रहे थे. वहीं दूसरी मंजिल पर 'लर्निंग स्पेस' नाम का कोचिंग सेंटर और 'हेड हॉपर स्टूडियो' संचालित था, जहां 3डी आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम किया जाता है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद इमारत में धुआं तेजी से फैलने लगा. धुएं और आग के बीच फंसे छात्रों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए बाथरूम में बंद कर लिया और मदद का इंतजार करने लगे. इस दौरान एक छात्र घबराकर पहली मंजिल से कूद गया. नीचे लगी ग्रिल पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

घटना की सूचना मिलने के काफी देर के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Advertisement

फिलहाल आग लगने के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि शुरुआती आशंका है कि बेसमेंट में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की हो सकती है. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं. इस घटना ने एक बार फिर व्यावसायिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रही इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »