लखनऊ: लापता बीटेक छात्रा की हत्या, कातिल प्रेमी की निशानदेही पर जंगल से मिला सिर्फ कंकाल

उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ में बीते दिनों एक बीटेक छात्रा की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. इसके बाद छात्रा का शव जंगल से बरामद किया गया है.

Advertisement
लखनऊ में प्रेमी बना कातिल लखनऊ में प्रेमी बना कातिल

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीकेटी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ दिनों से लापता चल रही सीतापुर की रहने वाली 19 साल की एक बीटेक छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई.

इस खौफनाक वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि युवती के प्रेमी ने ही दिया था. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महिपतपुर के जंगलों से युवती का शव बरामद कर लिया है.

Advertisement

 सीतापुर पुलिस के साथ बीकेटी पुलिस जंगल में पहुंची थी. युवती के शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी. महज कंकाल ही बरामद हुआ है. पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

दरअसल, कुछ महीने पहले लखनऊ की रहने वाली लड़की कॉलेज के लिए निकली थी और लापता हो गई थी. इस मामले में परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. जांच में पुलिस ने युवती के प्रेमी से पूछताछ की थी. उसकी निशादेही पर ही पुलिस जंगल में गई थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या की बात कबूल की और बताया कि शव जंगल में है. जब शव बरामद किया तो उसकी हालत खराब थी. जानवरों ने उसको खा लिया था. 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: KGMU में 10 लाख का बिल अचानक पहुंचा 45 लाख! यूरोलॉजी विभाग प्रमुख की छुट्टी, तीन नौकरी से बर्खास्त

Advertisement

कॉलेज से वापिस नहीं लौटी थी युवती

मृतका के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी कॉलेज गई थी. लेकिन दोपहर तक घर नहीं पहुंची थी. कॉलेज जाकर भी पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली थी. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. पिता का आरोप है कि उन्होंने 25 मई को पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी.लेकिन पुलिस ने तुरंत सुनवाई नहीं की थी. जब मृतका के पिता इस मामले मे धरने पर बैठे तब जाकर  28 मई को मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई.

यह भी पढ़ें: लखनऊ गैंगरेप: ऑटो से भाग रहे उपदेश लोधी उर्फ गहना का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में लगी गोली, हाथ जोड़कर मांगने लगा माफी

कपड़ों और चप्पलों से हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, शव कई दिनों से जंगल में पड़ा था. जानवरों से उसको काफी हद तक खा लिया था. ऐसे में पहचान करना काफी मुश्किल हो रहा था. लड़की के पिता ने कपड़ों और  चप्पलों के आधार पर उसकी पहचान की. फिलहाल इस मामले में अब पुलिस आगे की जांच कर रही है. पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »