दो महीने पहले बनी दुल्हन, अब प्रेमी संग फरार, पति बोला- नकदी-जेवर भी ले गई, ऊपर से दी जान से मारने की धमकी

यूपी के कौशांबी जिले में शादी के महज दो महीने बाद एक महिला के अपने प्रेमी के साथ चले जाने का मामला सामने आया है. पति का आरोप है कि पत्नी घर से 22 हजार रुपये नकद और जेवर लेकर चली गई. शिकायत में प्रेमी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
प्रेमी के साथ भागी दुल्हन. (Photo: ITG) प्रेमी के साथ भागी दुल्हन. (Photo: ITG)

अखिलेश कुमार

  • कौशाम्बी ,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शादी के महज दो महीने बाद एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने का आरोप लगाया है. पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखी नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई. इतना ही नहीं, जब उसने पत्नी को वापस आने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया.

Advertisement

वहीं, प्रेमी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है और जांच शुरू कर दी गई है. यह मामला सैनी थाना क्षेत्र के गरई गांव का है. यहां रहने वाले राहुल कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है. राहुल के अनुसार, उसकी शादी 26 अप्रैल 2026 को मटियारा मीठेपुर सयारा गांव की रहने वाली अंजली के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी.

राहुल ने बताया कि शादी के बाद दोनों करीब दो सप्ताह तक गांव में रहे. इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर ग्रेटर नोएडा चला गया, जहां वह काम करता है. पति का आरोप है कि 15 जुलाई की सुबह वह काम पर गया था. इसी दौरान उसकी पत्नी कमरे में रखे 22 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल, अंगूठी और सोने का लॉकेट लेकर अंशु पटेल नाम के युवक के साथ चली गई.

Advertisement

पीड़ित का कहना है कि जब वह घर लौटा तो पत्नी वहां नहीं थी. उसने कई बार फोन कर उसे वापस आने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने लौटने से साफ इनकार कर दिया. राहुल का आरोप है कि उसकी पत्नी ने कहा कि वह अब अंशु पटेल के साथ ही रहेगी.

पति ने लगाया पत्नी का प्रेमी के साथ भागने का आरोप 

राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि उसने जब अंशु पटेल से बात की तो उसने धमकी दी. शिकायत के अनुसार, अंशु ने कहा कि उसने अंजली को अपनी पत्नी बना लिया है और यदि इस मामले में दखल दिया गया तो वह उसे जान से मरवा देगा. इन आरोपों के बाद राहुल ने सैनी थाने पहुंचकर पत्नी और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उसने पुलिस से शिकायत में पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

पीड़ित पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

मामले को लेकर सैनी थाना पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है. थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडे ने बताया कि युवक की ओर से तहरीर दी गई है. शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »