कौशांबी में तेज रफ्तार का कहर... दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सरायअकिल क्षेत्र के तिल्हापुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में जयनारायण पाल और रमेश साहू की मौत हो गई. हादसे में रमेश का बेटा शिवांश गंभीर घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया गया कि रमेश बेटे के साथ गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे थे.

Advertisement
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG) परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:49 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया.

Advertisement

दरअसल, यह हादसा सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर गांव के पास हुआ. मृतकों की पहचान बिरनेर गांव निवासी 19 वर्षीय जयनारायण पाल और फरीदपुर मजरा औधन निवासी 40 वर्षीय रमेश साहू के रूप में हुई है. वहीं, हादसे में घायल शिवांश साहू को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: कौशांबी: तेज रफ्तार बाइक, 5 सवारी और रीलबाजी... ट्रैक्टर से टक्कर के बाद उड़ गए परखच्चे, 4 की मौत

गैस सिलेंडर भरवाने जाते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि रमेश साहू अपने बेटे शिवांश साहू के साथ गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे थे. इसी दौरान तिल्हापुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई.

Advertisement

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों और मृतकों को सड़क से हटवाया. घायल शिवांश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

डीएसपी चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि आमने-सामने से दो बाइकों में टक्कर हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »