कासगंज में विमान क्रैश: हाइवे के पास गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट घायल

यूपी के कासगंज में पुलिस लाइन के पीछे एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुए इस हादसे में महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है. प्रशासन और संबंधित एजेंसियां विमान क्रैश के कारणों की जांच कर रही हैं.

Advertisement
  घायल महिला पायलट को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया (Photo- ITG) घायल महिला पायलट को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया (Photo- ITG)

देवेश पाल सिंह

  • कासगंज ,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में विमान उड़ा रही महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हो गई. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है. हादसे के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियां दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई हैं.

आपको बता दें कि कासगंज में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रशिक्षण उड़ान पर निकला एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट पुलिस लाइन के पीछे सिक्स-लेन हाईवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान के जमीन पर गिरते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए.

Advertisement

हादसे में विमान उड़ा रही महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हो गईं. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सूचना मिलते ही पुलिस तथा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. घायल पायलट को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर एयरक्राफ्ट के मलबे को सुरक्षित कराया, ताकि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एयरक्राफ्ट नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए संबंधित एजेंसियां विस्तृत जांच कर रही हैं.

फिलहाल प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी. पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »