कसारी-मसारी का नाम-ओ-निशान मिटाएगी योगी सरकार: अतीक अहमद के गढ़ को अब 'कृष्णपुरी' के रूप में मिलेगी नई पहचान!

प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक अहमद पर बड़ा हमला बोलते हुए घोषणा की कि 'कसारी-मसारी' को अब 'कृष्णपुरी' के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि माफिया के नाम से अब किसी इलाके की पहचान नहीं होगी. शारदीय नवरात्र के अवसर पर इस क्षेत्र में 602 नए आवासों और टाउनशिप का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

aajtak.in

  • प्रयागराज ,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने माफिया अतीक अहमद पर हमला बोलते हुए कहा कि 'कसारी-मसारी अब नहीं होगा, अब कृष्णपुरी के रूप में हम इसे विकसित करेंगे.' सीएम योगी ने कहा कि ये विकास की प्रक्रिया का हिस्सा है. शारदीय नवरात्र अवसर पर यहां जो आवास बनेंगे, जो टाउनशिप विकसित होगी वह सब इसी कृष्णपुरी का हिस्सा होगा. पूरा क्षेत्र नई आभा के साथ आगे बढ़ेगा.

Advertisement

आपको बता दें कि 'कसारी-मसारी' को अतीक अहमद से जोड़कर देखा जाता रहा है. इसी कब्रिस्तान में उसे और उसके भाई-बेटों को दफनाया गया था. अब उसी के लिए सीएम ने कहा है कि इस इलाके को कृष्णपुरी के रूप में विकसित किया जाएगा. किसी माफिया के नाम से इलाके की पहचान नहीं होगी. 

ये भी पढ़ें- क्यों अबान अहमद को कसारी-मसारी में ही दफनाया जाएगा? अतीक-अशरफ और असद के बगल में बनेगी कब्र

उन्होंने कहा कि एक समय था जब माफिया राज के कारण प्रयागराज की छवि धूमिल हो चुकी थी और यह व्यापारियों, बेटियों, प्रशासन व न्यायपालिका सभी के लिए बड़ी चुनौती बन गया था. माफियाओं ने यहां की प्रतिभाओं को भी दबाने का कुत्सित प्रयास किया. लेकिन आज वह माफिया मिट्टी में मिल चुका है. इसका प्रमाण पिछले वर्ष यूपीएससी के परिणाम में दिखा, जहां प्रयागराज की बेटी ने टॉप करके शहर के गौरव को पुनः स्थापित किया.

Advertisement

संगम नगरी में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा- 'याद करिये... प्रयागराज में कभी माफिया अतीक और माफिया अशरफ जिस जमीन पर पैर रखते थे, वह जमीन उनकी होती थी. तत्कालीन सरकार उन माफियाओं के सामने घुटने टेककर मौन बनी रहती थी. याद करिये... कैसे बेटी की सुरक्षा पर खतरा होता था और कैसे माफिया असलहा लहराकर प्रयाग की सड़कों -गलियों में दहशत के पर्याय के बने हुए थे. लेकिन जब हमारी सरकार बनी तो हमने पहले दिन कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. 

बकौल सीएम- 'कोई रियासत नहीं होगी, माफियामुक्त यूपी बनेगा. आज उसके परिणाम दिखाई दे रहे हैं. हमने उन माफियाओं को जो भय दहशत के प्रतीक थे, वो अब गिड़गिड़ाते दिखाई देते हैं. इसी प्रयागराज की धरती पर विधायक राजूपाल को सरेआम गोली मार दी गई थी. मगर हमारी सरकार में आज परिणाम आपके सामने हैं कि माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर हमने पिछले दिनों आवास दिये थे, आज यहां पर 602 नए आवास के लिए भूमिपूजन कार्य किया गया है.'

आपको बता दें कि सीएम ने प्रयागराज में माफिया से मुक्त भूमि पर 602 आवासों के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम कार्यक्रम में उक्त बातें कहीं. इस दौरान उन्होंने अतीक एंड कंपनी को निशाने पर लिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »