'गर्लफ्रेंड नहीं, गौमाता के लिए लाया गंगाजल', कांवड़िए ने बीच रास्ते ही रोकी 121 लीटर की कांवड़ यात्रा

दिल्ली के नरेला निवासी कांवड़िए राहुल ने हरिद्वार से 121 लीटर गंगाजल लेकर बागपत तक की यात्रा पूरी की थी. लेकिन सोशल मीडिया पर उसे गर्लफ्रेंड से जोड़कर ट्रोल किया गया. राहुल का कहना है कि वह गौमाता के लिए कांवड़ लाया था, ट्रोलिंग से आहत होकर उसने अपनी यात्रा बीच में ही रोक दी और वीडियो हटवाने की मांग की है.

Advertisement
ट्रोलिंग से आहत होकर राहुल ने रोकी कांवड़ यात्रा ट्रोलिंग से आहत होकर राहुल ने रोकी कांवड़ यात्रा

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत ,
  • 09 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

बागपत से एक भावनात्मक मामला सामने आया है, जहां दिल्ली नरेला निवासी एक कांवड़िए राहुल कुमार ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अपनी 35 दिन की कठिन यात्रा बीच में ही रोक दी. राहुल हरिद्वार से 121 लीटर गंगाजल सिर पर उठाकर लाया था, जिसका उद्देश्य गौमाता के लिए था.

राहुल का कहना है कि उसने यह जल गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की भावना से लाया था. लेकिन एक अखबार में खबर छपी कि वह यह कांवड़ अपनी गर्लफ्रेंड को आईपीएस बनाने के लिए ला रहा है. इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर राहुल का मजाक उड़ाया गया.

Advertisement

ट्रोलिंग के बाद राहुल कुमार ने रोकी कांवड यात्रा

ट्रोलिंग और अफवाहों से दुखी होकर राहुल ने अपनी कांवड़ यात्रा को बीच में ही रोक दिया. उसने कहा, मैं गर्लफ्रेंड के लिए नहीं, गौमाता के लिए कांवड़ लाया था. मेरी आस्था को ठेस पहुंची है, इसलिए मैं अब आगे नहीं जा रहा.

वीडियो और पोस्ट को हटवाने की गुहार भी लगाई

राहुल ने इस ट्रोलिंग से दुखी होकर संबंधित वीडियो और पोस्ट को हटवाने की गुहार भी लगाई है. इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है और अब लोग दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं.  कुछ राहुल के समर्थन में हैं तो कुछ सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल राहुल की यात्रा वहीं थम गई है, उसकी आस्था पर ठेस पहुंचे से वो काफी दुखी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »