एक तरफ कांवड़ यात्रा, दूसरी तरफ चेहल्लुम जुलूस: मुजफ्फरनगर में ऐसे बांटी गई सड़क, पुलिस हाई अलर्ट

मुजफ्फरनगर में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकलने वाले चेहल्लुम के जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. 170 मीटर लंबे साझा मार्ग पर 10-10 फिट ऊंचे पर्दे लगाकर रास्ते को दो भागों में बांटा गया है.

Advertisement
10-10 फिट ऊंचे पर्दों से दो हिस्सों में बंटा मार्ग (Photo- ITG) 10-10 फिट ऊंचे पर्दों से दो हिस्सों में बंटा मार्ग (Photo- ITG)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर ,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

Uttar Pradesh News: मुजफ्फरनगर पुलिस ने सावन महीने की कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम के जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं. नगर के हनुमान चौक शामली रोड कांवड़ मार्ग के करीब 170 मीटर के टुकड़े पर दोनों यात्राएं एक साथ निकलेंगी. हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में निकलने वाले चेहल्लुम जुलूस और कांवड़ यात्रा के बीच किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए मार्ग को दो भागों में बांटा गया है. रास्ते के बीच में 10-10 फिट ऊंचे टेंट के पर्दे लगाए गए हैं, ताकि एक तरफ कांवड़ यात्री और दूसरी तरफ चेहल्लुम के श्रद्धालु आसानी से निकल सकें.

Advertisement

10-10 फिट ऊंचे पर्दों से दो हिस्सों में बंटा मार्ग

कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है. वहीं दूसरी ओर चेहल्लुम का जुलूस भी हनुमान चौक शामली रोड कांवड़ मार्ग से निकाला जा रहा है. पुलिस-प्रशासन ने दोनों आयोजनों को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए रास्ते के बीचों-बीच 10-10 फिट ऊंचे टेंट के पर्दे तनवा दिए हैं. इस व्यवस्था से एक तरफ शिवभक्त अपनी कांवड़ लेकर बढ़ेंगे, जबकि दूसरी तरफ चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्वक निकाला जाएगा.

सीसीटीवी से निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिनसे पूरे मार्ग पर नजर रखी जा रही है. इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. अधिकारियों का कहना है कि दोनों धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं.

Advertisement

डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि हनुमान चौक के आगे लगभग 170 मीटर के मार्ग पर कांवड़ और चेहल्लुम दोनों यात्राएं एक साथ चलेंगी. उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट (डीएम), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर लिया है. सभी संबंधित पक्षों से बातचीत कर ली गई है और जरूरी फिजिकल अरेंजमेंट व अतिरिक्त पुलिस फोर्स का डिप्लॉयमेंट कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन दोनों जुलूसों को सहकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »