'इतना प्यार है तो मरकर दिखाओ...' मैरिड गर्लफ्रेंड की बात दिल पर ले ली... कानपुर में लड़के ने दे दी जान

'अगर मुझसे इतना प्यार करते हो... तो पहले मरकर दिखाओ.' कानपुर से सामने आए एक मामले में प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद के बाद ऐसी ही बातचीत हुई. कुछ देर बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. अब परिवार प्रेमिका को मौत के लिए जिम्मेदार बता रहा है, जबकि पुलिस मोबाइल चैट और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
शादीशुदा महिला से चल रहा था अफेयर. (File Photo: ITG) शादीशुदा महिला से चल रहा था अफेयर. (File Photo: ITG)

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST

ये हैरान कर देने वाली कहानी कानपुर की है. यहां प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था. इसी झगड़े के बीच प्रेमिका कहने लगी कि मरकर दिखाओ तो समझूं कि मुझे कितना प्यार करते हो. प्रेमी ने उसे बोला भी कि क्या कह रही हो, मैं सच में मर जाऊंगा. प्रेमिका ने कहा कि हां, जानती हूं. यह कहकर प्रेमिका अपने घर चली गई. कुछ देर बाद उसे खबर मिली कि बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाकर जान दे दी है. प्रेमी के घर वाले अब प्रेमिका को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है

Advertisement

मामला कानपुर के साकेत नगर का है. यहां रहने वाले शेषनाथ के तीन बच्चे हैं. बेटा सुबोध और दो बेटियां. शेषनाथ की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है. घर में पत्नी लल्ली देवी और दोनों बेटियों की जिम्मेदारी सुबोध पर आ गई थी. सुबोध प्राइवेट कंपनी में काम करता था. सोमवार को सुबोध ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी.

सुबोध के परिजनों का कहना है कि सुबोध का कुछ दिनों से मोहल्ले की रहने वाली एक महिला से अफेयर चल रहा था. दोनों एक दूसरे से मिलते थे. फोन पर बात करते थे, चैटिंग करते थे. सोमवार की सुबह सुबोध उस महिला को लेकर घर पर आया था. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसमें महिला ने ताना मार दिया. सुबोध कहने लगा कि मैं अपनी जान से ज्यादा तुमको प्यार करता हूं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शादी किसी और से तय हुई तो सनक गया आशिक! पहले दो भाइयों को कमरे में बंद किया, फिर एक्स गर्लफ्रेंड पर बरसा दिए चाकू

इस पर महिला ने कहा कि पहले मरकर दिखाओ तो जानें कि मुझे कितना प्यार करते हो. सुबोध ने ये बात दिल पर ले ली. उसने कहा भी कि तुम क्या कह रही हो, सोच लो मैं मर जाऊंगा. महिला बोली कि हां हां ठीक है. इसके बाद वह अपने घर चली गई. इधर सुबोध ने कुछ ही देर में फांसी लगाकर जान दे दी. घर वाले उसके कमरे में गए तो देखते ही चीख पड़े.

आनन-फानन में किदवई नगर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजन अब बेटे की मौत के लिए महिला को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. महिला शादीशुदा है, उसके दो बच्चे भी हैं.

सुमित के मामा राजकिशोर का कहना है कि महिला ने मेरे भांजे को फंसा लिया था. उसी की वजह से भांजे की जान गई. वहीं थाना इंचार्ज विजय सिंह का कहना है कि लड़के ने सुसाइड तो किया है, बाकी उसके फोन की जांच की जा रही है. महिला से चैटिंग होती थी. घर वालों ने कोई एप्लिकेशन नहीं दी है. पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

(नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »