कानपुर में गर्मी से हेड कॉन्स्टेबल की मौत, चक्कर खाकर गिरने पर वीडियो बना रहा था दारोगा, Video

कानपुर में एक हेड कॉन्स्टेबल प्रचंड धूप में चक्कर खाकर गिर गया. वहीं पास खड़ा दारोगा तड़पते हुए हेड कॉन्स्टेबल को अस्पताल ले जाने की जगह उसका वीडियो बनाता रहा. कुछ देर बाद अस्पताल में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और पुलिस पर जमकर सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement
कानपुर में गर्मी से पुलिस वाले की मौत कानपुर में गर्मी से पुलिस वाले की मौत

सिमर चावला

  • कानपुर,
  • 18 जून 2024,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है. आए दिन लोग चक्कर खाकर सड़क पर गिर रहे. हीट वेव से लोगों की जान जा रही है.ऐसे में कानपुर से से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां कानपुर पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबल की गर्मी के कारण चक्कर खाकर गिरने की वजह से मौत हो गई. 

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार झांसी के रहने वाले हेड कांस्टेबल बृज किशोर सिंह मंगलवार की सुबह तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने घर झांसी जा रहे थे. स्टेशन के बाहर ही चक्कर खाकर वह जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद वहां तैनात दारोगा उनके पास आये और उनकी वीडियो बनाने लगे.

कुछ देर बाद ब्रजकिशोर को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया. जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो हो गई. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद  यह  सवाल उठ रहा है कि तत्काल हेड कांस्टेबल को अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया और उनकी वीडियोग्राफी क्यों होती रही.

कानपुर पुलिस के एसीपी मोहसिन खान का कहना है कि इलाज के दौरान मुख्य आरक्षी ब्रज किशोर की मृत्यु हो गई है. जल्द ही उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. प्राथमिक रूप से यह लग रहा है कि हीट स्ट्रोक की वजह से उनकी मृत्यु हो सकती है. बाकी मुख्य कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सामने आएगा.

Advertisement

वहीं जहां तक रही दारोगा के वीडियो बनाने की बात, तो मुख्य आरक्षी के नाम और बैच नंबर को नोट करने के लिए संभवतः वीडियो बनाया जा रहा था. वैसे मामले की जांच चल रही है. आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. वहीं, दूसरी तरफ शहर के अलग-अलग हिस्सों में फिर से गर्मी से तबियत खराब होने के बाद से 12 लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इन सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »