कानपुर: कार से नाबालिग साली को भगाकर ले जा रहा था जीजा, रिश्तेदारों ने बाइक से दौड़ाया तो मार दी टक्कर, 3 की मौत

कानपुर के कोरवा गांव के पास एक खौफनाक वारदात सामने आई है. अपनी नाबालिग साली को भगाकर ले जा रहे एक युवक ने पीछा कर रहे अपने ही रिश्तेदारों और उनके दोस्त पर कार चढ़ा दी. इस जानलेवा टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
 घटना से इलाके में हड़कंप (Photo: Representational) घटना से इलाके में हड़कंप (Photo: Representational)

aajtak.in

  • कानपुर,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

कानपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र में बांदा-कानपुर रोड पर रविवार रात दीपक सोनी नामक शख्स ने अपनी कार से मोटरसाइकिल सवार रिश्तेदारों को जानबूझकर टक्कर मार दी. आरोपी युवक अपनी नाबालिग साली को भगाकर ले जा रहा था, जिसका उसके परिजन विरोध कर रहे थे. जब परिजनों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर कार को ओवरटेक किया, तो दीपक ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी. 

Advertisement

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस हादसे में सत्यवान सोनी (26), मनोज सोनी (18) और उनके दोस्त अन्नू सोनकर (40) की मौत हो गई. घटना में एक अन्य राहगीर परिवार के चार सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

पारिवारिक विवाद के बाद खूनी खेल

पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना एक पारिवारिक विवाद का नतीजा थी. दीपक सोनी का अपने परिजनों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह अपनी नाबालिग साली को लेकर भागने लगा. जब रिश्तेदारों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने आव देखा न ताव और पीछा कर रहे लोगों को मौत के घाट उतार दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों मृतक सड़क से दूर जा गिरे. फिलहाल आरोपी कार चालक दीपक सोनी मौके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

राहगीर परिवार भी चपेट में आया

Advertisement

दीपक की तेज रफ्तार कार ने न सिर्फ पीछा कर रहे लोगों को रौंदा, बल्कि रास्ते से गुजर रही एक अन्य मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस दूसरी बाइक पर सवार सुरेंद्र कुमार (30), उनकी बहन ममता देवी (35) और उनके दो बच्चे पल्लवी (8) और अर्पित (10) गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. सीओ प्रगति यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह जानबूझकर किया गया हमला मालूम हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »