प्रैक्टिकल में नंबर बढ़ाने का झांसा... झांसी में प्राइवेट स्कूल के कर्मचारी ने 16 साल की छात्रा से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाए

Jhansi Crime News: झांसी के रक्सा में प्रैक्टिकल में नंबर बढ़ाने के नाम पर छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार. एसपी सिटी ने दी जानकारी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
आरोपी सुवेंद्र पाल को किया गिरफ्तार और भेजा जेल.(Photo:ITG) आरोपी सुवेंद्र पाल को किया गिरफ्तार और भेजा जेल.(Photo:ITG)

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्राइवेट स्कूल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने प्रैक्टिकल में नंबर बढ़वाने का झांसा देकर इंटरमीडिएट की एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया और उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए. आरोपी लगातार इन वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था. तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते परिजनों को मामले की भनक लग गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

रक्सा थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली लगभग 16 वर्षीय किशोरी कस्बे के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की छात्रा है. उसी स्कूल में गांव का ही रहने वाला सुवेंद्र पाल नाम का शख्स नौकरी करता था.

आरोप है कि परीक्षा के दौरान प्रैक्टिकल में अच्छे नंबर बढ़वाने का झांसा देकर सुवेंद्र ने छात्रा के साथ संबंध बनाए और इस दौरान उसके अश्लील फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए. इसके बाद आरोपी उन्हीं वीडियो के आधार पर छात्रा को लगातार धमकाने लगा और बार-बार अपने पास मिलने के लिए दबाव बनाने लगा.

आत्महत्या के प्रयास से खुला राज 

लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था. हालांकि, समय रहते उसकी बहन की नजर पड़ गई और उसने तुरंत पूरे परिवार को इस खौफनाक आपबीती की जानकारी दी.

Advertisement

परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने तुरंत थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए 22 तारीख को मुकदमा दर्ज कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी.

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने दी जानकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी प्रीति सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि रक्सा थाना क्षेत्र के तहत एक प्राइवेट स्कूल की 12वीं की छात्रा ने स्कूल के ही एक कर्मचारी पर प्रैक्टिकल में नंबर बढ़वाने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया था.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत एफआईआर दर्ज की. तफ्तीश और साक्ष्य संकलन के दौरान आरोप सही पाए जाने पर नामजद आरोपी सुवेंद्र पाल को पुलिस ने धर दबोचा और अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »