ISIS मॉड्यूल से जुड़ा AMU का एक और पूर्व छात्र गिरफ्तार, ATS ने रखा था 25 हजार रुपये का इनाम

यूपी एटीएस ने ISIS मॉड्यूल से जुड़े 25 हजार रुपये के एक इनामी आतंकी को गिरफ्तार किया है. आरोपी फैजान बख्तेयार ने पूछताछ में एटीएस को बताया कि उसे प्रयागराज के रिजवान अशरफ ने बैयत (शपथ) दिलाई थी. इसके बाद वो ISIS के साथ जुड़कर काम कर रहा था. वो अपने साथियों के साथ मिलकर देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे.

Advertisement
25 हजार रुपये का इनामी आतंकी गिरफ्तार 25 हजार रुपये का इनामी आतंकी गिरफ्तार

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 17 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

यूपी एटीएस ने ISIS मॉड्यूल से जुड़े 25 हजार रुपये के एक इनामी आतंकी को गिरफ्तार किया है. एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ISIS की बैयत (शपथ) लेकर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. इसके बाद से एटीएस सबूत इकट्ठा कर और आरोपियों को पकड़ने में लगी है.  

25 हजार रुपये का आतंकी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि सूचना पक्की होने के बाद एसटीए ने फैजान बख्तेयार पुत्र बख्तेयार युसूफ को गिरफ्तार किया. फैजान पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था. एटीएस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. प्रयागराज के करेली का रहने वाला फैजान ISIS के मॉड्यूल से जुड़कर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. फैजान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से MSW (मास्टर इन सोशल वर्क) कर रहा था.

Advertisement

ISIS झारखंड मॉड्यूल मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर, पिछले साल हुई थी गिरफ्तारी 

आरोपी फैजान बख्तेयार ने पूछताछ में एटीएस को बताया कि उसे प्रयागराज के रिजवान अशरफ ने बैयत (शपथ) दिलाई थी. इसके बाद वो ISIS के साथ जुड़कर काम कर रहा था. वो अपने साथियों के साथ मिलकर देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे.

आतंकी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे 

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों पकड़े गए आतंकी छात्र अब्दुल्ला अर्सलान, माज बिन तारकी, वजीदुद्दीन के साथ मिलकर फैजान बख्तियार भी काम कर रहा था. इनकी गिरफ्तारी के बाद फैजान छुपा-छुपा घूम रहा था. जांच के दौरान पुलिस यह भी पता लगा है कि ये लोग नई टीम बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »