शाहजहांपुर में पत्नी के अफेयर से परेशान पति ने खाया जहर, मौत के बाद भी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी महिला!

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पत्नी को प्रेमी से फोन पर बात करते देख पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
आरोपी महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार (Photo- ITG) आरोपी महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार (Photo- ITG)

विनय पांडेय

  • शाहजहांपुर ,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 26 वर्षीय अनूप कुमार ने अपनी पत्नी मनु को प्रेमी दिलीप से फोन पर रंगे हाथों बात करते देख लिया. पत्नी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, जिससे आहत होकर अनूप ने 31 जुलाई को जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर उसका भाई अखिल इलाज के लिए उसे बरेली ले गया, जहां 1 अगस्त को इलाज के दौरान अनूप की मौत हो गई. अब अखिल की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए पत्नी मनु और उसके प्रेमी दिलीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement

पूरा मामला थाना पुवाया अंतर्गत मजिदपुर गांव का है. परिजनों के अनुसार, अनूप ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों बात करते पकड़ लिया था, जिसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था. इसी मानसिक तनाव में उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया. गंभीर हालत में भाई अखिल उसे बरेली ले गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद 1 अगस्त को अनूप ने दम तोड़ दिया.

पति की मौत और गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी पत्नी मनु के चेहरे पर जरा सा भी अफसोस या सिकन नजर नहीं आई. सूत्रों के मुताबिक, वह अपने प्रेमी दिलीप से शादी करने की जिद पर अड़ी रही. पुलिस हिरासत में आने के बाद भी वह बार-बार अपने प्रेमी से शादी करने की बात दोहराती रही.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल

Advertisement

अनूप के भाई अखिल की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी पत्नी मनु और उसके प्रेमी दिलीप दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »