स्कूली झगड़े का खौफनाक अंजाम, 14 साल के लड़के ने दोस्त की मां को चाकू मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सातवीं कक्षा के दो छात्रों के बीच मामूली झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक मां की जान चली गई. घटना रामदीन का पुरवा गांव की है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है.

Advertisement
प्रतीकात्मक छवि प्रतीकात्मक छवि

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर,
  • 17 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:52 PM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के बीच हुए मामूली झगड़े में एक मां की जान चली गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.  

Advertisement

पूरी घटना जाफरगंज थाना क्षेत्र के रामदीन का पुरवा गांव की है. यहां गांव के जूनियर हाईस्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों प्रांशु निषाद और मोनू निषाद के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसकी जानकारी मोनू ने घर आकर अपनी मां को दी. आरोपी छात्र प्रांशु के पिता चाट का ठेला लगाते हैं, लेकिन मंगलवार को प्रांशु उस ठेले को लेकर मोनू के घर के सामने से गुजर रहा था.

ये भी पढ़ें- 

दोस्त की मां को चाकू मारकर की हत्या

तभी उसकी मां अपने बेटे से स्कूल के झगड़े का जिक्र कर भड़क गई. इस डांट पर प्रांशु ने ठेले में रखे चाकू से मोनू की मां (रानी देवी) पर हमला कर दिया. धारदार चाकू गर्दन पर लगने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि जाफरगंज थाना क्षेत्र के रामदीन का पुरवा गांव में 14 वर्षीय प्रांशु निषाद ने 35 वर्षीय रानी देवी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक का बेटा मोनू निषाद और प्रांशु निषाद गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में पढ़ते हैं. स्कूल में ही दोनों के बीच झगड़ा और गाली-गलौज हुई थी. 

जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा- ASP

घर आकर मोनू ने यह बात अपनी मां को बताई थी. चाट और फुल्का का ठेला लगाने वाला प्रांशु निषाद मृतक के घर के सामने से मंगलवार को गुजर रहा था, मृतका ने उससे बेटे से हुए झगड़े के बारे में पूछा, तो प्रांशु भड़क गया और रानी देवी पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे रानी देवी की मौके पर ही मौत हो गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement