यूपी में आंधी-बारिश और बिजली का कहर! फसलें तबाह, 2 दिन में 24 लोगों की मौत... CM योगी ने दिए मुआवजे के निर्देश

उत्तर प्रदेश में बदले मौसम के साथ हुई आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से भारी नुकसान हुआ है. यूपी में पिछले 2 दिनों से मौसम में आए बदलाव से 24 लोगों की मौत गई जबकि 15 लोग घायल हुए हैं. वहीं, 16 पशुओं की भी जान गई है.

Advertisement
 तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली ने लोगों के घरों और खेतों को भी नुकसान पहुंचाया (फाइल फोटो-ITG) तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली ने लोगों के घरों और खेतों को भी नुकसान पहुंचाया (फाइल फोटो-ITG)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की प्राकृतिक आपदा में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं. वहीं, 16 पशुओं की भी जान चली गई है. कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली ने लोगों के घरों और खेतों को भी नुकसान पहुंचाया है.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक तेज हवाएं चलने के साथ मौसम बदला और बिजली चमकने के साथ जोरदार बारिश हुई. इस दौरान कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ गए और दीवारें गिर गईं, जिससे भी हादसे हुए हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई घटनाओं पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की. सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत अच्छा इलाज मुहैया कराया जाए. 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मरने वालों के परिजनों, घायलों और पशुओं की मौत पर होने वाले नुकसान का मुआवजा 24 घंटे के अंदर दे दिया जाए. उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा करने, नुकसान का जायजा लेने और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं.

मौसम की मार से किसानों को भारी नुकसान
राज्य सरकार ने हाल ही में ओलावृष्टि, आंधी, आग और अत्यधिक बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है. प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारी मैदान में उतरकर फसल क्षति का तुरंत आकलन करें और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत राशि पहुंचाएं.

Advertisement

अब तक कितना मुआवजा दिया गया?
आग से नुकसान: 8 जिलों (बराबंकी, बलिया, बांदा, महाराजगंज, मथुरा, पीलीभीत, रामपुर और सोनभद्र) में 111.134 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई. जिनमें 668 किसान प्रभावित हुए. जिसमें से 51 किसानों को 1,81,963 रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है.

ओलावृष्टि से नुकसान: 13 जिलों (मथुरा, जालौन, हरदोई, बुलंदशहर, औरैया, संभल, शाहजहांपुर, आगरा, अलीगढ़, कन्नौज, ललितपुर, सहारनपुर और उन्नाव) में 38,369.72 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई. जिसमें 1,07,104 किसान प्रभावित हुए. जिनमें से 23,983 किसानों को 14 करोड़ 92 लाख 60 हजार 448 रुपये का मुआवजा वितरित किया गया है.

अत्यधिक बारिश से नुकसान: 9 जिलों (कानपुर देहात, शाहजहांपुर, रामपुर, जालौन, बुलंदशहर, गोंडा, मथुरा, पीलीभीत और सहारनपुर) में 1,358.678 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई. जिसमें 3,920 किसान प्रभावित हुए. जिनमें से 1,849 किसानों को 1 करोड़ 9 लाख 87 हजार 132 रुपये दिए जा चुके हैं.

सरकार ने कहा है कि फसल क्षति का आकलन करने की प्रक्रिया को और तेज किया जा रहा है. बाकी प्रभावित किसानों को भी जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि राहत कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए. उन्होंने कहा कि हर प्रभावित परिवार और किसान को समय पर मदद मिलनी चाहिए. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement