हमीरपुर: 3 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या के आरोपी हीरालाल का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली

यूपी के हमीरपुर जिले में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी हीरालाल से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. पुलिस पर फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है.

Advertisement
हमीरपुर में मासूम से दरिंदगी करने वाले का एनकाउंटर (Photo- Screengrab) हमीरपुर में मासूम से दरिंदगी करने वाले का एनकाउंटर (Photo- Screengrab)

नाह‍िद अंसारी

  • हमीरपुर ,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में 1 नवंबर को तीन साल की मासूम बच्ची का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी. बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी हीरालाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन टीमों का गठन किया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की और सबूत के लिए उसे घटनास्थल पर लेकर जा रही थी. इस दौरान आरोपी ने छिपाकर रखे अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिससे आरोपी हीरालाल के दोनों पैरों में गोली लग गई.

Advertisement

आरोपी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए आरोपी हीरालाल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुस्करा ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

ग्रामीणों का हंगामा और पुलिस वाहनों पर पथराव

मासूम बच्ची की दर्दनाक हत्या के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था. गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था. इस दौरान उग्र ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे राठ के क्षेत्राधिकारी (सीओ) की गाड़ी समेत कई पुलिस वाहनों के शीशे टूट गए। प्रशासन ने स्थिति संभाली.

अपर पुलिस अधीक्षक और एसपी का बयान

Advertisement

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अरविंद वर्मा और एसपी हमीरपुर एम एस पाठक के निर्देश पर गठित टीमों ने कार्रवाई की. पुलिस अब मुठभेड़ और गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »