11 साल की मोहब्बत हुई बेवफा तो वकील ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में महिला का जिक्र

हमीरपुर में 33 वर्षीय वकील देवी प्रसाद यादव ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आकांक्षा नाम की महिला का जिक्र करते हुए 11 साल के रिश्ते में धोखा मिलने की बात लिखी गई है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
सुसाइड नोट में 11 साल के रिश्ते का जिक्र.(Photo: Nahid Ansari/ITG) सुसाइड नोट में 11 साल के रिश्ते का जिक्र.(Photo: Nahid Ansari/ITG)

नाह‍िद अंसारी

  • हमीरपुर,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां पिछले 11 साल से एक महिला के साथ रिश्ते में रहे एक वकील ने कथित तौर पर बेवफाई से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मरने से पहले वकील ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें आकांक्षा नाम की महिला का जिक्र करते हुए रिश्ते में धोखा मिलने की बात लिखी है.

Advertisement

दरअसल, घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां किराये के कमरे में रह रहे अधिवक्ता का शव फंदे से लटका मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट के आधार पर घटना के कारणों को समझने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: हमीरपुर: मोबाइल गेम की लत ने छीना मानसिक संतुलन! अस्पताल में 'अंधा कानून' गाने लगा 20 साल का अमृतलाल

किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मृतक की पहचान देवी प्रसाद यादव (33) पुत्र जयकरण के रूप में हुई है, जो कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमरा के निवासी थे. वह शहर के अमन शहीद इलाके में गोपाल स्वीट हाउस के पास राधेश्याम पाल के मकान में पिछले करीब आठ–नौ महीने से किराये पर रह रहे थे.

Advertisement

बताया गया कि एक परिचित ने जब कमरे में झांककर देखा तो देवी प्रसाद यादव पंखे से नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे पर लटके मिले. इसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर शहर कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट पहुंची और घटनास्थल की जांच की.

सुसाइड नोट में 11 साल के रिश्ते का जिक्र

पुलिस को मौके से एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है. इस नोट में आकांक्षा नाम की महिला का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि 11 साल के रिश्ते में धोखा मिलने के कारण वह यह कदम उठा रहा है.

सुसाइड नोट में मृतक ने अपने भाई और मां से माफी मांगी है और दोस्तों का धन्यवाद भी किया है. बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित थे और हाल ही में उनकी शादी तय होने की भी चर्चा सामने आई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है.

कोतवाली प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement