गोरखपुर: अस्पताल में भर्ती दुल्हन, बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, ICU में भरी मांग

यूपी के गोरखपुर में प्यार और अटूट वादे की एक मिसाल देखने को मिली. शादी के दिन हादसे में घायल होकर आईसीयू (ICU) पहुंची दुल्हन को दूल्हा छोड़कर नहीं गया, बल्कि अस्पताल के बेड पर ही सिंदूर भरकर उसे हमेशा के लिए अपना बना लिया.

Advertisement
गोरखपुर के अस्पताल में हुई शादी की रस्में (Photo- Screengrab) गोरखपुर के अस्पताल में हुई शादी की रस्में (Photo- Screengrab)

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर ,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:32 PM IST

गोरखपुर के बांसगांव स्थित हटवार गांव की पूजा यादव और महुआ के सन्नी यादव की शादी 13 मई 2026 को तय थी. शादी वाले दिन ही एलएलबी का पेपर देकर भाई के साथ बाइक से लौट रही पूजा को चक्कर आ गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे शहर के आर्यन हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. हादसे के बावजूद दोनों परिवारों ने शादी न टालने का फैसला किया. इसके बाद दूल्हा सन्नी बारात लेकर सीधे अस्पताल पहुंच गया और रात 1 बजे डॉक्टरों की मौजूदगी में बेड पर लेटी पूजा की मांग भर दी.

Advertisement

परीक्षा देकर लौटते समय हुआ हादसा

पूजा यादव एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की छात्रा है. 13 मई की सुबह वह संतकबीरनगर अपने भाई के साथ परीक्षा देने गई थी. दोपहर करीब 12 बजे लौटते वक्त रास्ते में उसे अचानक चक्कर आया और वह बाइक से नीचे गिर गई. सिर में गंभीर चोट लगने और खून बहने के कारण उसे तुरंत गोरखपुर के दाउदपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया, जिससे शादी की खुशियां अचानक चिंता में बदल गईं.

अस्पताल बना मंडप, पंडित ने दिलाए सात वचन

दुल्हन के घायल होने की खबर मिलते ही दूल्हा पक्ष भी अस्पताल पहुंच गया. जब डॉक्टरों ने बताया कि पूजा खतरे से बाहर है लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिल सकती, तब दोनों पक्षों ने अस्पताल में ही रस्में निभाने का साहसिक फैसला लिया. सन्नी पूरी तरह दूल्हे के लिबास में अस्पताल पहुंचा. आईसीयू के बेड पर अस्पताल के कपड़ों में लेटी पूजा की मांग में उसने सिंदूर भरा. पंडित जी ने मंत्रों के साथ दोनों को सात वचन दिलाए और विवाह संपन्न कराया.

Advertisement

गांव में पूरी की गईं अन्य रस्में

अस्पताल में सिंदूरदान की रस्म के बाद दूल्हा सन्नी वापस अपने गांव लौटा और वहां शादी की बाकी परंपराएं पूरी कीं. इससे पहले शाम को सन्नी बारात लेकर दुल्हन के गांव हटवार भी गया था, जहां द्वारपूजा और अन्य रस्में की गई थीं. दूल्हा सन्नी ने बीए किया है और फिलहाल वह नौकरी की तैयारी कर रहा है. इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे गोरखपुर में हो रही है, जहां दूल्हे ने संकट की घड़ी में अपनी जीवनसंगिनी का साथ निभाकर मिसाल पेश की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement