बच्चा चोर होने के शक..., मानिसक रूप से बीमार महिला को भीड़ ने पीटा, सामने आया वीडियो

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के नगला जहानु गांव में बच्चा चोर होने के शक में एक मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ मारपीट की गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. महिला पास के गांव की रहने वाली बताई जा रही है और फिलहाल सुरक्षित है.

Advertisement
मानिसक रूप से बीमार महिला को भीड़ ने पीटा (Photo: itg) मानिसक रूप से बीमार महिला को भीड़ ने पीटा (Photo: itg)

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. लकड़ियां बीनकर गुजर-बसर करने वाली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को बच्चा चोर समझकर कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट दिया. बेबस महिला खुद को निर्दोष बताती रही, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई.

Advertisement

जानकारी के अनुसार यह मामला जेवर कोतवाली क्षेत्र के नगला जहानु गांव का है. शुक्रवार को उक्त महिला गांव में लकड़ियां इकट्ठा कर रही थी. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा और शक के आधार पर बच्चा चोर होने की अफवाह फैला दी. देखते ही देखते कुछ लोग इकट्ठा हो गए और बिना किसी पुष्टि के महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से बीमार है और पास के ही किसी गांव से भटककर यहां पहुंच गई थी. मारपीट के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को सूचना मिली.

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से छुड़ाकर सुरक्षित थाने ले गई. जेवर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मारपीट करने वाले दो आरोपियों हनीफ और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया गया है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »