ग्रेटर नोएडा में 13वीं मंजिल से गिरकर MBA छात्रा की मौत, देर रात सोसाइटी में मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में 25 साल की युवती की 13वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. युवती एमबीए की छात्रा थी और हाल ही में मोहाली से अपने घर लौटी थी. रात के समय सुरक्षा गार्ड ने उसे जमीन पर खून से लथपथ हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Advertisement
25 साल की छात्रा ने की खुदकुशी (Photo-Representational) 25 साल की छात्रा ने की खुदकुशी (Photo-Representational)

aajtak.in

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक हाउसिंग सोसाइटी से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 25 साल की एक युवती की 13वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. पुलिस के अनुसार युवती ने अपने अपार्टमेंट से छलांग लगाई, हालांकि घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतका की पहचान शिविका के रूप में हुई है, जो पंजाब के मोहाली में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी. बताया जा रहा है कि वह हाल ही में अपने कॉलेज से छुट्टियों के दौरान घर लौटी थी.

Advertisement

पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को हुई. जानकारी के मुताबिक सोसाइटी में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने युवती को जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा. इसके बाद उसने तुरंत सोसाइटी के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटना की जानकारी युवती के परिवार को भी दी गई. पुलिस का कहना है कि अभी तक घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि युवती ने यह कदम क्यों उठाया.

इस मामले में कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल यह भी जांच की जा रही है कि घटना आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement