गोरखपुर: BJP नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गोली मारने के बाद चाकुओं से गोद डाला था

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मंगलवार को पूर्व बीजेपी पार्षद और भाजपा नेता की हत्या कर दी गई थी. मामले में परिजनों ने 8 को नामजद किया था. वहीं अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि हत्याकांड को इन्हीं दोनों ने अंजाम दिया था.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में बीजेपी नेता राजुकमार चौहान के हत्यारे. (Photo: Screengrab) पुलिस गिरफ्त में बीजेपी नेता राजुकमार चौहान के हत्यारे. (Photo: Screengrab)

रवि गुप्ता

  • गोरखपुर,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

गोरखपुर में पूर्व पार्षद और भाजपा नेता राजकुमार चौहान के हत्यारों को पुलिस ने महज़ कुछ ही घंटों में ढूंढ लिया है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने भतीजे से हुई लड़ाई का बदला लेने के लिए उनकी हत्या की थी. मॉर्निंग वॉक पर निकले राजकुमार चौहान को आरोपियों ने पहले गोली मारी और फिर चाकू से गोद डाला. यह घटना मंगलवार सुबह 5 बजे के आसपास हुई. जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी.

Advertisement

राजकुमार के भतीजे से हुई लड़ाई से क्षुब्ध होकर 18 वर्षीय राज चौहान ने अपने दोस्त विपिन यादव के साथ मिलकर चाचा राजकुमार चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजकुमार के शरीर पर कुल 11 जगह घाव मिले हैं. हत्याकांड को लेकर राजकुमार के परिवार ने 8 लोगों को नामजद किया था. लेकिन पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे गिरफ्तार दो आरोपियों की ही संलिप्तता पाई गई है.

यह भी पढ़ें: 'दृश्यम' जैसा मर्डर...40 दिन बाद जंगल की गहरी 'कब्र' में मिली कॉलेज के HOD की लाश

प्रशासन करेगा बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने सच उगल दिया. वहीं भाजपा नेता की मौत के बाद गोरखपुर जिला प्रशासन ने उदारता दिखाते हुए परिवार की मदद को आगे हाथ बढ़ाया है. जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मृतक के परिवार ने सुरक्षा की मांग थी. जिसे तत्काल मुहैया कराया गया है. कुछ आर्थिक मदद की बात की गई थी, जिसे प्रशासन को अवगत करा दिया गया है.

Advertisement

मृतक की दो छोटी बेटी और एक बेटे की पढ़ाई की व्यवस्था भी कराई जाएगी. साथ ही कोई योग्य परिवार का सदस्य जो नौकरी करना चाहता हो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »