'जब भगवान राम का मंदिर नहीं बचा तो...', चढ़ावे की चोरी पर सपा का योगी सरकार पर हमला

गोंडा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बीजेपी और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राम मंदिर में कथित चोरी के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जब भगवान राम का मंदिर सुरक्षित नहीं है तो देश में बड़े घोटालों का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Advertisement
सपा प्रदेश अध्यक्ष राम श्यामलाल पाल. (Photo: Screengrabs) सपा प्रदेश अध्यक्ष राम श्यामलाल पाल. (Photo: Screengrabs)

अंचल श्रीवास्तव

  • गोंडा,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

उत्तर प्रदेश के गोंडा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बीजेपी और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब भगवान राम का मंदिर नहीं बचा तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि पूरे देश में कितना बड़ा घोटाला हुआ होगा. मंदिर में दिन रात रहने वाले लोगों से पूछा जाए कि परिंदा कैसे पर मार ले गया? कैसे चोरी कर ले गया? इसका मतलब घर के लोग ही भगवान राम का नकली भक्त बनकर वहां से चोरी कर रहे हैं. 

Advertisement

2027 में बनेगी अखिलेश की सरकार
पाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि राम के दरबार में ही रहकर चोरी करने वाले लोग देशद्रोही राम द्रोही हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक सपा प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को करनैलगंज सड़क हादसे में जान गंवाने वालों पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने टाउन हाल गोंडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राम मंदिर में चंदा चोरी के सवालों पर पत्रकारों ने उनसे सवाल किया. 

एक सवाल के जवाब में दावा करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के चुनाव में सामाजिक न्याय की स्थापना होगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी शासन में महिलाओं संग अत्याचार, बलात्कार व प्रताड़ना की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. महिला सशक्तिकरण सपा की देन है.

पाल ने कहा कि पूरे देश में घोटाला हो रहा है. जब भगवान राम का मंदिर ही बचा नहीं है, तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि पूरे देश में कितना बड़ा घोटाला हुआ होगा. वहीं रहने वाले लोगों से पूछा जाए जो रात-दिन वहां रहते हैं कि परिंदा कैसे पर मार ले गया, कैसे चोरी कर ले गया. इसका मतलब घर के लोग ही भगवान राम का नकली भक्त बनकर चोरी कर रहे हैं.

Advertisement

ऐसे कैसे चलेगा देश?
पाल ने कहा कि अब क्या बताएं, 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे', ये वाली कहावत है. जब राम के मंदिर में ही चोरी होगी तो देश कैसे चलेगा? इसलिए राम का दरवाजा सबके लिए खुला है, लेकिन राम के दरबार में जो भगवान राम के नजदीक हैं, वहां 24 घंटे रहते हैं. ऐसे लोग जब घोटाला करेंगे राम के दरबार में, तो देश के साथ कितना बड़ा घोटाला होगा, ये सोचने की बात है.

आप देख रहे हैं, रोज फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं. गाजीपुर में देखा, जौनपुर में देखा, फर्जी एनकाउंटरों की बाढ़ लग गई है. जितने लोग दोषी हैं, वो सड़कों पर घूम रहे हैं. उनको कहीं कोई नहीं पूछ रहा है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »