अयोध्या के राम मंदिर को लेकर नया विवाद सामने आया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों रुपये की रकम गायब हुई है. वहीं समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे ने 5 से 7.5 करोड़ रुपये तक की कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया है. दूसरी ओर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए ऑडिट प्रक्रिया का हवाला दिया है.