'बाबाजी हम आपकी बेटियां, हमारे साथ न्याय कीजिए'... छात्राओं ने CM योगी को खून से लिखा खत 

गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल की छात्राओं ने CM योगी आदित्यनाथ को अपने खून से पत्र लिखकर न्याय की मांग की है. उन्होंने छेड़छाड़ करने वाले स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं. साथ ही इस मामले में वेव सिटी पुलिस और वहां तैनात महिला एसीपी के रवैए के खिलाफ भी शिकायत की है.

Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो.

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 29 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छेड़छाड़ की घटनाओं से तंग आकर स्कूली छात्राओं ने सीएम योगी को अपने खून से खत लिखा है. छात्राओं ने अपने खत लिखा 'बाबाजी हम आपकी बेटियां हैं, प्रिंसिपल छेड़छाड़ करता है और पुलिस हमें धमकाती है, न्याय कीजिए'. छात्राओं ने अपने खत में स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए है. साथ ही पुलिस पर भी घटना में कोई एक्शन न लेने के आरोप लगाए. 

Advertisement

यह मामला, गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के शाहपुर बम्हैटा गांव का है. यहां एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने अपने खून से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चार पन्नों का पत्र लिखा है. पत्र के जरिए छात्राओं ने न्याय की मांग करते हुए छेड़छाड़ करने वाले स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं. साथ ही इस मामले में वेव सिटी पुलिस और वहां तैनात महिला एसीपी के रवैए के खिलाफ भी शिकायत की है.

सोशल मीडिया पर छात्राओं का लेटर वायरल

छात्राओं ने लिखा है कि प्रिंसिपल हर दिन किसी न किसी लड़की को ऑफिस में बुलाकर छेड़खानी करता है. जब लड़कियां इसका विरोध करती हैं तो प्रिंसिपल उन्हें बर्बाद करने की धमकी देता है. पुलिस भी उन्हें डराती-धमकाती हैं. उन्होंने अपने खत में यह भी लिखा कि बाबाजी हम सब आपकी बेटियां हैं, हमें न्याय दीजिए. वहीं, किसी ने छात्राओं द्वारा खून से लिखे इस लेटर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद गाजियाबाद पुलिस भी हरकत में आ गई. पुलिस ने मंगलवार स्कूल के प्रिंसिपल राजीव पांडेय को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement

प्रिंसिपल ने भी दर्ज कराई एफआईआर

छात्राओं ने 21 अगस्त को प्रिंसिपल राजीव पर अपने रूम में बुलाकर छेड़छाड़ करने की बात अपने परिवार को बताई थी. इसके बाद छात्राओं के परिजन और स्थानीय महिला पार्षद स्कूल पहुंचे. जहां उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल की पिटाई कर दी. इसके बाद पेरेंट्स और पीड़ित छात्राओं ने वेव सिटी थाने पहुंचकर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने भी कुछ छात्राओं के पैरेंट्स पर मारपीट को लेकर क्रॉस FIR दर्ज कराई है. उसने आरोप लगाया है कि छात्राओं के पैरेंट्स ने स्कूल में घुसकर उसका सिर फोड़ दिया. इसके बाद से छात्राएं और उनके पैरेंट्स प्रिंसिपल को गिरफ्तार की मांग कर रहे थे.

पुलिस ने छात्राओं और प्रिंसिपल दोनों की शिकायत दर्ज की 

इस मामले में एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि छात्राओं की शिकायत पर प्रिंसिपल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई थी. प्रिंसिपल पर छात्राओं से छेड़खानी और बेड टच करने का आरोप है. प्रिंसिपल के सिर में गंभीर चोटें थीं, इसलिए उनकी भी शिकायत दर्ज की गई है. मंगलवार प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »