हापुड़ में पुलिस चौकी के पास युवक की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या, कोर्ट में गवाही देने जा रहा था मृतक गौरव त्यागी

हापुड़ में जमीनी रंजिश के चलते कार सवार दबंगों ने पुलिस चौकी से महज 150 मीटर दूर युवक गौरव त्यागी की लाठी-डंडों और हथौड़ों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक हत्या के प्रयास के एक मुकदमे में मुख्य गवाह था. पुलिस ने केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
 हापुड़ में युवक की बेरहमी से हत्या (Photo- Screengrab) हापुड़ में युवक की बेरहमी से हत्या (Photo- Screengrab)

देवेंद्र कुमार शर्मा

  • हापुड़,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:38 AM IST

यूपी के हापुड़ में गौरव त्यागी की धनौरा रोड पर कार सवार चार दबंगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह वारदात हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में दिनेश विद्यापीठ पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर हुई. जमीनी रंजिश और पुरानी रंजिश के तहत विपक्षी पर दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे में कोर्ट में गवाही देने जाते समय यह हमला हुआ. 

Advertisement

आरोपियों ने हथौड़े, लाठी-डंडे, सरिया और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया. इलाज के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में गौरव की मौत हो गई.

दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मौहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी ददायरा चौराहे से विद्यापीठ चौकी की ओर जा रहे थे, तभी कार में आए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में गौरव बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें तुरंत देवनंदनी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सीओ सिटी अनीता चौहान ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. फरार चारों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »