डेढ़ साल के मासूम बच्चे की सड़क पर पटक-पटककर हत्या, फिरोजाबाद में आरोपी का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डेढ़ साल के बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं.

Advertisement
आरोपी बोला-बच्चे की मां से चल रहा था प्रेम-प्रसंग. (Photo: Screengrab) आरोपी बोला-बच्चे की मां से चल रहा था प्रेम-प्रसंग. (Photo: Screengrab)

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:17 AM IST

यूपी में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे में दहला देने वाली वारदात सामने आई. यहां डेढ़ साल के मासूम बच्चे की सड़क पर पटक-पटककर हत्या कर दी गई. इस मामले का सीसीटीवी वायरल हुआ था. फुटेज में जो दिखा, उसने हर किसी को झकझोर दिया. अब पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी. उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विराज उर्फ जितेंद्र के रूप में हुई है. उसके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं. यह मामला उस समय सामने आया था, जब एक साल के बच्चे की हत्या का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ. 

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है. वहीं, पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मामले में पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी थी. इस दौरान आरोपी का पुलिस से आमना-सामना हो गया. आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के दोनों पैरों में लगी.

यह भी पढ़ें: सूर्या मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन

Advertisement

पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि हत्या उसी ने की है. आरोपी ने यह भी दावा किया कि उसका बच्चे की मां के साथ प्रेम प्रसंग था और वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी. प्रेम-प्रसंग और आपसी विवाद को लेकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया था.

टॉफी दिलाने के बहाने बच्चे को साथ ले गया था आरोपी

मृतक बच्चे की मां का कहना था कि आरोपी विराज उससे शादी करना चाहता था और बच्चे को अपने रास्ते की रुकावट मानता था. शुक्रवार को बच्चे की मां जब अपनी एक रिश्तेदार के घर आई हुई थी, तभी आरोपी टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को अपने साथ ले गया था. इसके बाद उसने बच्चे को सड़क पर पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजन तत्काल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी.

फिलहाल इस मामले में पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आरोपी शिकोहाबाद क्षेत्र में किराने की दुकान चलाता है. अपर पुलिस अधीक्षक सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि हत्या की घटना में वांछित आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »