आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत, 30 से ज्यादा घायल

यूपी के फिरोजाबाद में छत्तीसगढ़ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में दो बच्चियों की मौत हो गई, वहीं 30 से ज्यादा सवारियां घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये लोग वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे. सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं.

Advertisement
अस्पताल में भर्ती घायल. अस्पताल में भर्ती घायल.

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद,
  • 08 जून 2024,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया. यहां श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई, जिससे 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ है. बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर पलट गई. सूचना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में 7 साल और 14 साल की दो बालिकाएं भी शामिल हैं, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई. दोनों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस छत्तीसगढ़ से आ रही थी. बस में 65 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 30 से अधिक यात्री घायल हो गए. यह घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 51 पर हुई. सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जो वैष्णो देवी से दर्शन कर वृंदावन आए थे और शुक्रवार की रात वापस छत्तीसगढ़ जा रहे थे.

यह भी पढ़ें: 'जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ उससे 4-5 किमी दूर थी मेरी कार', सड़क हादसे में दो युवकों की मौत पर करण भूषण का बयान

बस पलटने के बारे में सूचना मिलते ही एक्सप्रेस वे पर मौजूद कर्मचारी व नसीरपुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को निकालकर संयुक्त चिकित्सालय व फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. नसीरपुर इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि बस चालक को नींद की झपकी लग गई थी, जिसकी वजह से बस पलट गई.

Advertisement

घायल यात्री ने बताया कि बस में 65 सवारियां थीं. हम वैष्णो देवी से वृंदावन आए और वृंदावन से अब छत्तीसगढ़ घर जा रहे थे. बस में ज्यादातर सवारियां घायल हो गई हैं. शिकोहाबाद हॉस्पिटल के डॉक्टर शिवकुमार कर्दम ने कहा कि 108 एंबुलेंस से बहुत सारे घायलों को लाया गया है. दो दर्जन से अधिक घायल हैं, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है. उन्हें सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है, बाकी घायलों का अभी इलाज किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »