Noida: शॉर्ट सर्किट से ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग, तीसरी मंजिल पर फंसी महिला और बच्चे बाल-बाल बचे

नोएडा में एक सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने चार गाड़ियों को मौके पर भेजा और 30 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया. इस दौरान दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने इमारत की तीसरी मंजिल पर फंसी एक महिला और उसके दो बच्चों को बचा लिया.

Advertisement
AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर). AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर).

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 26 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:46 PM IST

नोएडा के बिसरख इलाके में एक सोसायटी की इमारत में आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने चार गाड़ियों को मौके पर भेजा और 30 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया. इस दौरान दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने तीसरी मंजिल पर फंसी एक महिला और उसके दो बच्चों को बचाया.

मामला बालाजी एन्क्लेव सोसायटी के मयूर गोल्ड अपार्टमेंट का है. यहां सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई. इस हादसे में छह वाहन जल गए, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौबे के अनुसार, आग ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से लग गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें- बालकनी में रखे दीये से फ्लैट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के महागुन मंत्रा सोसाइटी में हुआ हादसा

'30 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया'

सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने चार गाड़ियों को मौके पर भेजा. आग पर 30 मिनट के भीतर काबू पा लिया गया. घटना के दौरान तीसरी मंजिल पर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ फंसी हुई थी और मदद के लिए चिल्ला रही थी. दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला.

6 गाड़ियां जलकर हुईं राख

सीएफओ ने पुष्टि की कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, ग्राउंड फ्लोर पर छह वाहन आग की चपेट में आ गए और क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं, प्रशासन ने लोगों से इलेक्ट्रिकल उपकरणों की नियमित जांच करने की अपील की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »