उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विशेष समुदाय का युवक , युवती को अपनी गर्लफ्रेंड बताकर बीच चौराहे में उससे जबरदस्ती कर रहा है.
युवक साफ तौर से युवती को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा है. इतना ही नहीं, वह युवती का बैग खींचकर उसे अपने साथ ले जाने का दबाव बनाता दिख रहा है. ये सारा तमाशा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई.
जिस शख्स द्वारा इस सब का वीडियो बनाया जा रहा था उसे भी आरोपी ने धमकाने की कोशिश की. जब मौजूद लोग पुलिस बुलाने की बात करने लगे तो युवक मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त अमन सैयद उर्फ जॉर्डन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और आगे को कार्रवाई में जुट गई है.
आपको बता दें कि थाना कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके में मंगलवार कि शाम करीब 5 बजे एक लड़का अमन सैय्यद उर्फ जार्डन पुत्र स्व हनीफ निवासी उत्तरी खेलदार थाना कोतवाली द्वारा रोड पर सरेआम एक लड़की का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. वह अश्लील हरकत करते हुए उस लड़की को खींचते हुए अपनी मोटर साइकिल पर जबरदस्ती बैठा रहा था. लड़की द्वारा विरोध करने पर वह गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2),75,352,351(2) के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की है.
नीतेश श्रीवास्तव